England vs Australia, 3rd Test : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला लीड्स के मैदान पर खेला गया है . तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर एशेज टेस्ट को रोमांचक बनाए रखा है। जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2/1 से इंग्लैंड की टीम वापसी करती नजर आ रही है। जहां आने वाले दोनों मुकाबले रोमांच से भरे होने के बेहद आसार हैं। एक समय तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपना दबदबा बना लिया था लेकिन पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्रुक्स के 75 रन और अंत में वोक्स के 32 और मार्क वुड के 8 गेंद में ठोके गए 16 रन की बदौलत इंग्लैंड ने मैच को 3 विकेट से जीत लिया।
मैच का लेखा जोखा
तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया . ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए ,मिशेल मार्श ने 18 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 237 रनों पर ढेर हो गयी ,जहां बेन स्टोक्स ने 80 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 224 रन बनाए और जीत के लिए इंग्लैंड की टीम को 251 रनों का लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट 171 रनों पर खो दिया थे जहां ऐसा लग रहा था कि इस टेस्ट को भी ऑस्ट्रेलिया की टीम मुकाबले को जीत लेगी लेकिन ब्रुक्स के जबरदस्त 75 और आठवें पायदान पर उतरे वोक्स के नाबाद 32 और नवें नंबर पर उतरे मार्क वुड के 8 गेंद पर एक चौके और एक छक्के की मदद से बनाए गए नाबाद 16 रन की पारी ने जीत इंग्लैंड के झोली में डाल दिया।
प्लेयर ऑफ द मैच

मार्क वुड को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। जहां दोनों पारियों में मार्क वुड ने 7 विकेट हासिल किए थे और दूसरी पारी में 200 के स्ट्राइक रेट से 8 गेंद पर 16 रन ठोकर मैच को इंग्लैंड की पक्ष में मोड़ दिया था।
वीडियो
चौके के साथ वोक्स ने इंग्लैंड को 3 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिला दी।
❤️ The match-winning moment…
Chris Woakes, what a man 👏 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/hnhvEMu0jR
— England Cricket (@englandcricket) July 9, 2023







