ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (England vs Australia, 3rd Test) के बीच लीड्स में खेला गया एशेज टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ने रोमांच की सारी हदें तोड़ दी। जहां इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए महज 250 रन की दरकार थी लेकिन ओवर कास्ट कंडीशन में ऐसा करना मुश्किल का काम इंग्लैंड के बल्लेनाजो के लिए था। वहीं मैच के चौथे दिन हर ओवर के साथ समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आ रहे थे।
वहीं एक समय इंग्लैंड ने अपने 6 विकेट 171 रन पर खो चुकी थी तब ऐसा लगा की ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड को रौंद सीरीज सील कर लेगी लेकिन ब्रुक्स के साहसिक 75 रन की पारी ने इंग्लैंड को मत में ला खड़ा किया लेकिन फिर से जबरदस्त मोड़ आया जब ब्रुक्स का कैच 230 के स्कोर पर कमिंस ने लपक लिया। हालांकि इस कैच ने भी पूरे स्टेडियम में सनसनी फैला दी।
ब्रुक्स की 75 रनों की पारी
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्रुक्स ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और नेचुरल क्रिकेटिंग शॉट्स लगाए जहां ब्रुक्स ने खेले गए कुल 93 गेंद पर 75 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 9 चौके ठोक डाले लेकिन मैच में ट्विस्ट तब आया जब 48 वें ओवर की चौथी गेंद पर ब्रुक्स का कैच कमिंस ने लेकर फिर से मैच को जीवित कर दिया।

48 वें ओवर की चौथी गेंद स्टार्क ने शॉर्ट ऑफ लेंथ डाली । जहां गेंद को हुक करने के चक्कर में ब्रुक्स ने शॉट को मिड ऑफ की दिशा में खेल दिया जहां गेंद हवा में गई। वहीं गेंद को हवा में जाते देखकर स्टार्क और कमिंस दोनों ही गेंद की दिशा में भागे । दोनों के बीच टक्कर तो हुए लेकिन गेंद किसी तरह कप्तान कमिंस के हाथों में चली गई और ब्रुक्स की पारी का अंत तब हुआ जब इंग्लैंड को जीत के लिए 21 रन की दरकार थी। भला को मार्क वुड और वोक्स का जिन्होंने अंत तक अपना दम दिखाया और जीत का चौका लगाकर इंग्लैंड की टीम को 3 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई।
वीडियो
Mitchell Starc weaves his magic once again 🪄🎩
The Australian speedster ends #HarryBrook‘s fine innings at 7️⃣5️⃣ runs 🫡#SonySportsNetwork #ENGvAUS #Ashes2023 #RivalsForever #MitchellStarc pic.twitter.com/moh1SmX0JP
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 9, 2023







