ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 का मुकाबला ओवल में खेला जा रहा है इस मुकाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । उस्मान ख्वाजा का सुमिरन पर विकेट खोने के बाद डेविड वॉर्नर ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका में जबरदस्त प्रदर्शन किया और 60 रन पर आठ चौके की मदद से 45 रनों की पारी खेली जहां डेविड वॉर्नर ने उमेश यादव के 1 ओवर में चार चौके ठोकर टेस्ट मैच में दर्शकों को टी-20 का मजा दिया।
हालांकि 7 रन से दूर डेविड वॉर्नर अपने अर्धशतकीय पारी से चुके लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूत शुरुआत प्रदान किए। 22 ओवर की चौथी गेंद पर डेविड वॉर्नर को शार्दुल ठाकुर ने भरत के हाथों कैच आउट करवा कर भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई।
15 वें ओवर में वार्नर ने ठोके चार चौके

भारत के स्ट्राइक गेंदबाज मोहम्मद शमी राज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बांधकर रखा जहां दोनों ने अपने पहले शुरुआती 6/6 ओवर के स्पेल में केवल 29 रन दिए। वहीं गेंदबाजी में बदलाव करने के साथ ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज वॉर्नर ने अपने हाथ खोले ।
जहां 15 ओवर की दूसरी, चौथी, पांचवी एवं आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने करारा प्रहार किया और उमेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए चार चौके बरसा दिए जहां 15 ओवर में कुल 16 रन वार्नर ने बटोरे। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल समय से निकला।
लंच तक अच्छी पकड़ बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी
एक समय ऑस्ट्रेलिया ने अपने 3 विकेट 76 रन पर खो दिए थे लेकिन इसके बाद स्मिथ और ट्रेविस हेड के बीच 150+ रन की साझेदारी ने भारत से पकड़ वापिस ले ली जहां अब ऑस्ट्रेलिया की ओर चला गया है। आपको बता दें की ट्रेविस हेड रन ए बॉल की गति से खेल रहे हैं वहीं 145 गेंद पर स्मिथ ने अर्धशतक ठोक दिया है और भारत की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। जहां खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 226 रन 3 विकेट पर बना लिए हैं। जहां वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया को स्टेज प्रदान करने में मदद दी।
वीडियो
David Warner hits 4️⃣ boundaries to Umesh Yadav in an over 🏏#WTCFinal #INDvsAUS pic.twitter.com/GaoiQPgvM1
— CricTown (@CricTown_) June 7, 2023







