वीडियो: ट्रेविस हेड ने 146 रन की नाबाद पारी खेल बनाया ये विश्व रिकॉर्ड, विराट-स्मिथ भी इस रिकॉर्ड को तरसे

0
607
views
Travis Head made this world record by playing an unbeaten innings of 146 runs, Virat-Smith also longed for this record

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली दिन के खेल समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिए थे। जहां स्मिथ 95 और ट्रेविस हेड 146 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं। वहीं इस पहले दिन के बड़े स्कोर के बाद भारतीय टीम की मुस्किलों में इजाफा हुआ है। वहीं इन सभी चीजों के बीच ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने इतिहास रच कर विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। जहां 106 गेंद में ट्रेविस हेड ने इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट का नवा शतक ठोक अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है जिसकी जानकारी आग दी गई है।

ट्रेविस हेड की तूफानी शतक

ऑस्ट्रेलिया की ओर से 156 गेंदों पर 22 चौके और एक छक्के की मदद से 146 रन बनाकर पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद नाबाद रहे ट्रेविस हेड ने अपने नाम अनूठा रिकॉर्ड बना लिया है जहां अब वह विश्व आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक ठोकने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। मैं आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में किसी भी खिलाड़ी ने शतकीय पारी नहीं खेली थी वही यह गौरव ट्रेवल हेड के नाम दर्ज हुई।

शतक के करीब स्मिथ

Travis Head made this world record by playing an unbeaten innings of 146 runs, Virat-Smith also longed for this record
PC: ICC

 

गैरतलब है की जहां एक ओर ट्रेविस हेड ने शतक ठोका वहीं स्मिथ भी 95 रन बनाकर नाबाद हैं और दूसरे दिन की खेल के शुरुवाती सत्र में शतक की ओर बढ़ते नजर आयेंगे। जहां स्मिथ ने 227 गेंद में 14 चौके की मदद से 95 नाबाद रन ठोके हैं। हालाकि स्मिथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतक बना सकते हैं लेकिन वे ऐसा करने वाले दूसरे प्लेयर बनेंगे वहीं ट्रेविस हेड ने रिकॉर्ड बुक्स में अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

251 रनों की जोरदार साझेदारी

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने तीन बल्लेबाजों को 76 रनों पर करवा दिया था इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेवल्स हेड के बीच 251 रनों की जबरदस्त साझेदारी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को ड्राइविंग सीट पर लाकर खड़ा कर दिया है वही मोहम्मद शमी मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर के खाते में एक-एक सफलता रही है।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here