आईपीएल में रनों की बारिश करने वाले शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में फिसड्डी साबित हुए । जहां आईपीएल के ऑरेंज कैप लेकर अपना लोहा मनवाने वाले गिल टेस्ट के अनलिमेट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बोलैंड की गेंद को छोड़ने के चक्कर में आउट हो गए। जहां शुभमन गिल को यह लगा की गेंद बाहर निकल जायेगी लेकिन गेंद विकेट को उड़ाकर ले उड़ी। हालाकि बोलैंड अपनी इसी गेंद के लिए जाने जाते हैं जहां गेंद पड़ने के बाद अंदर की ओर आती है। जहां गिल 15 गेंद में 13 रन बनाकर पविलियन रवाना हुए। इसके साथ ही भारतीय टीम की मुश्किलें दुगुनी हो गई हैं। आगे खबर विस्तार से।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 469 रन बनाए। जहां स्टीव स्मिथ ने 121 रन और हेड ने 163 रन की तूफानी पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट हासिल किए वहीं मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर के खाते में दो-दो सफलताएं रहे रविंद्र जडेजा को एक सफलता हाथ लगी।
भारत के टॉप 4 बल्लेबाज पवेलियन हुए रवाना
469 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में खबर लिखे जाने तक अपने महत्वपूर्ण चार विकेट महज 71 रनों पर खो दिए थे ।जहां रोहित शर्मा 15 रन, गिल 13 रन ,चेतेश्वर पुजारा 14 रन और विराट कोहली 14 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।
बोलैंड ने बरपाया कहर
भारतीय पारी के सातवें ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बोलैंड ने गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया। जहां ऑफ साइड की दिशा में बोलैंड ने लेंथ डिलीवरी को गिल पढ़ नहीं पाए और यह सोचकर जाने दिया कि वह गेंद विकेटकीपर के पास जाएगी लेकिन गेंद ने अपना काटा बदलाव सीधी विकेट की बेल्स को ले उड़ी। जब तक गिल सोच पाते उनका विकेट गिर चुका था।
वीडियो
#INDvAUS#IPL2023Final Honeymoon already over …. #ShubmanGill #gill hangover is still there….
It’s not India #english weather n wives are very in predictable pic.twitter.com/bnXTup2yom— Malaya Ketan Senapati (@Kunakukura) June 8, 2023







