पाकिस्तान और नेपाल (Pakistan vs Nepal, 1st Match, Group A) के बीच एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया ।जहां इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 238 रनों से नेपाल को हराकर एशिया कप 2023 में शानदार शुरुआत की है ।जहां पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने तूफानी 151 रनों की पारी खेली तो दूसरी और इफ्तिखार अहमद ने 71 गेंद पर 109 रनों की नाबाद पारी खेल कर फार्म में आने का ऐलान कर दिया है।
वही 151 रन की पारी खेलते हुए बाबर आजम ने विश्व रिकॉर्ड में अपने नाम किया है जहां वह एशिया कप में 150+ रन बनाने वाले विश्व के पहले कप्तान भी बन चुके हैं आगे खबर विस्तार से।
मैच का लेखा-जोखा
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जहां पहले बल्लेबाजी करने होते पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 342 रन बनाएं एक समय पाकिस्तान ने अपने दो विकेट 25 रन पर को दिए थे ।
वही बाबर आजम और रिजवान ने टीम को वापसी करें जहां मोहम्मद रिजवान ने 44 रनों की पारी के लिए तो दूसरी और बाबर आजम ने 14 चौके और चार चक्के की मदद से 151 रनों की तूफानी पारी खेली वहीं आठवीं नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इफ्तिखार अहमद ने वनडे क्रिकेट करियर का अपना पहला शतक जड़ा , उन्होंने 11 चौके और चार छक्के के मदद से 71 गेंद पर 109 रन की तूफानी नाबाद पारी खेली।
बाबर आजम ने रचा इतिहास

1>150 प्लस रन बनने वाले बाबर आजम पहले एशिया के कप्तान बने। वहीं आपको बता दें की केवल विराट कोहली ने एशिया कप में 180+ रन बनाए हैं। हालाकि वे उस समय भारत के कप्तान नहीं थे।
2>बाबर आजम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी 19 वी शतक पूरी की। जहां सबके कम 102 परियों में 19 शतक का रिकॉर्ड तोड़ सिया है इससे पहले यह रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम दर्ज था । जिन्होंने 104 परियों में यह कारनामा किया था ।
3>वनडे में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक 150 रन:
फखर ज़मान – 3
बाबर आजम- 2
इमाम उल हक़ – 1
इमरान नज़ीर – 1
सईद अनवर – 1
शरजील खान – 1
4>बाबर आजम एशिया कप में 150 रन बनाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं जहाँ उन्होंने कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है जहाँ पिछला उच्चतम स्कोर बतौर कप्तान विराट कोहली (136) का था ।
5>एशिया कप में बाबर आजम
साल 2018 – 156 रन (5 पारी)
साल 2022 – 68 रन (6 पारी)
साल 2023 – 151 रन (1 पारी)*
वीडियो
The moment KING BABAR reached his 19th ODI ton 🔥👏#PakvsNepal #AsiaCup2023 #BabarAzam pic.twitter.com/ONfwt7ci0i
— CricWick (@CricWick) August 30, 2023







