बाबर आजम ने दिया बयान ” विराट जैसा खिलाड़ी आपकी तारीफ करता है तो इससे आपको आत्मविश्वास मिलता है.”

0
508
views
Babar Azam gave a statement,
PC: star sports /twitter

एशिया कप 2023 के पहले उद्घाटन मैच में पाकिस्तान की टीम ने नेपाल को 238 रन से रौंदकर एशिया कप 2023 की शुरुआत जबरदस्त अंदाज़ में किया । जहाँ अब 2 सितम्बर को पाकिस्तान का मुकाबला भारत से होगा । वहीँ पहले मैच में नेपाल  के खिलाफ 151 रन की पारी खेलने वाले बाबर आज़म दूसरे मैच से पूर्व  स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर विराट कोहली को लेकर कई बातें साझा की । जहाँ बाबर आज़म ने विराट कोहली का एक बड़ा प्लेयर बताया और यह भी साझा किया की किस तरीके से विराट कोहली ने उनकी मदद की थी । जहाँ उन्होंने यह कहने में बिलकुल भी संकोच नहीं किया की उनके कई सवालों के विस्तार पूर्वक उत्तर कोहली ने दिए ।

बाबर आज़म का 19 वां इंटरनेशनल वनडे शतक

बाबर आज़म ने 131 गेंद में 151 रन की तूफानी पारी खेली जहाँ बाबर आज़म ने वनडे इंटरनेशनल करियर का 19 वां शतक ठोक डाला , जहाँ उन्होंने बतौर कप्तान एशिया कप में सर्वाधिक 151 रन बनाने का भी रिकॉर्ड हासिल किया । यही नहीं 102 पाई में उन्होंने अपना 19 वां शतक ठोक विश्व रिकॉर्ड भी बना लिया । जहाँ नेपाल के खिलाफ यह उनका पहला स्थाक रहा ।

बाबर आज़म ने साझा की विराट के बारे में कही यह baat

“मैंने कोहली से बहुत कुछ सीखा है – कोहली जैसा बड़ा खिलाड़ी आपके बारे में कुछ अच्छा कहता है, इससे काफी आत्मविश्वास मिलता है।जब मैं 2019 में विराट कोहली से मिला, तो मैंने उनसे बल्लेबाजी के दृष्टिकोण के बारे में कुछ सवाल पूछे और उन्होंने मुझे विस्तार से समझाया। विराट कोहली एक महान प्लेयर हैं । जहाँ मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है ।

वहीँ बाबर आज़म ने मजाकिया अंदाज में अर्शदीप को लेकर भी कहा की “T20wc 2022 में डक होने के बाद अर्शदीप 3-4 दिनों तक लगातार मेरे सपनों में आते थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here