वनडे वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले वार्मअप मुकाबले का सिलसिला शुरू हो चूका है । जहाँ 29 सितंबर को दो वार्म-अप मैच खेले गये । जहाँ गुवाहाटी में श्रीलंका की टीम का मुकाबला बांग्लादेश की टीम के साथ हुआ वहीँ दूसरी छोर पर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड का सामना पाकिस्तान से हुआ । जहाँ पाकिस्तान की टीम को 345 रन बनाने के बावजूद 5 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। जिस गेंदबाज़ी यूनिट की तारीफों के पुल बांधे जाते थे उसी की वजह से पाकिस्तान की लुटाया डूबी हालाकिं अगर खारब फील्डिंग की जिक्र ना हो तो बेईमानी होगी । जहाँ एक समय ऐसा भी आया जब बाबर आज़म ने ख़राब फील्डिंग कर रहे वसीम जूनियर पर इशारों में दिमाग को चलाने की अपील भी कर डाली । क्या है पूरा मामला , आगे विस्तार से ।
मैच का लेखा जोखा
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाज़ी की और रिजवान ने 103 रन , बाबर आज़म के 80 रन , शकील के 75 रन के बदौलत टीम का कोर 5 विकेट पर 345 रन 50 ओवर में पहुंचाया , जीत के लिए 346 रन का पीछा करने उत्तरी कीवी की टीम ने 43.4 ओवर में ही जीत दर्ज का ली । जहाँ कीवी की तरफ से रचिन रवींद्र ने सर्वाधिक 97 रनों की पारी खेली। विलियम्सन , मिचेल , चैपमेन ने अर्धशतकीय पारी खेली । जहाँ हसन के 44 वे ओवर में छक्के के साथ चैपमेन ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया ।
बाबर आज़म हुए वसीम जूनियर पर नाराज़
बाबर आज़म को पता था की बोर्ड पर अधिक रन लग चुके हैं , जहाँ अब सारा दारोमदार गेंदबाज़ी पर टिकी थी लेकिन पाकिस्तान ने फील्डिंग में भी बेहद निचला स्तर दिखाया । जहाँ वसीम ने 2 चौके पावर प्ले के दौरान छोड़े वहीँ 30 गज की दायरे से बिना सोचे इतनी तेज गेंद मोहममद रिजवान की ओर फेका जिसे देखर बाबर आज़म भड़क गए। 15 वे ओवर की पंचवी बॉल पर विलियम्सन ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला, जहां बाल। वसीम के पास गई जहां 30 गज की दायरे से वसीम ने तेज थ्रो रिज़वान की तरफ़ फेंका, जहां रिज़वान के हाथ में गेंद बेहद तेज लगी, जहाँ बाबर को यह पता था की अगर रिजवान चोटिल हो गए तो उनकी टीम बिखर जाएगी । जहाँ वसीम जूनियर से बाबर आज़म दिमाग लगाने की सलाह देते नज़र आये ।
वीडियो
Me watching bowling of Wasim Jr : #PAKvNZ #NZvPAK pic.twitter.com/WFcxTl95CO
— Hesy Rock (@hesy_rock) September 29, 2023







