वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के ये दो फील्डर ने की ऐसी हरकत, पहले आप पहले आप में छूटी गेंद, उड़ा बम्पर मजाक 

0
841
views
These two fielders of Pakistan did such a thing against Australia, they made a big joke
PC: hotstar

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान  (Pakistan vs Australia, 10th Warm-up game) के बीच हैदराबाद के रविज गाँधी स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 14 रन से पाकिस्तान को हरा दिया है । ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर 351 रन 7 विकेट पर बनाये , जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 337 रन पर सिमट गई । वहीँ पाकिस्तान ने अपने भारत में खेले गए दोनों वार्म अप मैच में हार का सामना किया , जिसकी सबसे बड़ी वजहों में से एक घटिया फील्डिंग को माना जा रहा है । जहाँ न्यूजीलैंड के खिलाफ वसीम जूनियर की और इमाम उल हक़ की ख़राब फील्डिंग देखने मिली वहीँ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वसीम जूनियर ने फैंस को हसने के लिए मसाला देना नहीं भुला ।

नवाज़ और वसीम जूनियर की जबरदस्त जुगलबंदी

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 23वें ओवर में यह रोमांच से भरा नज़ारा देखने मिला जहाँ  हारिस रऊफ की गेंद पर मार्नस लाबुशेन ने गेंद को डीप स्क्वायर लेग की  तरफ टहलाया , जहाँ गेंद को पकड़ने मोहम्मद वसीम और मोहम्मद नवाज दोनों ही मौके पर पहुंचे. लेकिन दोनों ने यह सोचा की दूसरा गेंद पकड़ेगा और दोनों में से किस ने भीगेंद नहीं पकड़ी. नवाज को लगा कि गेंद वसीम जरूर पकड़ेंगे और दूसरी तरफ वसीम जूनियर पूरी तरह यह उम्मीद लगा बैठे की  गेंद नवाज पकड़ेंगे. बस इसी पहले आप और पहले आप के चक्कर में  गेंद दोनों के बीच से निकल गई और सीमा रेखा के पार हो गई ।

नवाज और वसीम की इस गलती की वजह से एक बार फिर से पाकिस्तान की फील्डिंग अटकलों के गलियारे में आ गई है ।   आईसीसी टूर्नामेंट के ठीक पहले पाकिस्तान की खराब फील्डिंग की चर्चा जोरो पर है , जहाँ इससे पहले बह पहले वार्म अप मैच में वसीम जूनियर से मिस फील्डंग हुई हैं । वहीँ एक बार फिर से यह मंजर हैदराबाद में देखने मिला ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here