INDvsPAK: रवि शास्त्री ने कहा ” शाहीन अफरीदी कोई वसीम अकरम नहीं है, झाड़ पर मत चढ़ावो उसको” 

0
790
views
INDvsPAK: Ravi Shastri said

भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में 8 का वेट खत्म हो गया है । जहाँ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से राउंड कर जीत की हैट्रिक पूरी की और अंकतालिका में टॉप पर आ गई है । टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने 191 रन बनाये , जहाँ 192 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान ने रोहित शर्मा की धमाकेदार 86 रन की पारी ने समा बांध दिया ।  मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। मैच के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर  पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने शाहीन शाह अफरीदी के लिए बड़ी बात कही है।

रवि शास्त्री ने कहा

शाहीन अफरीदी ठीक ठाक बोलर है वसीम अकरम नहीं है ज्यादा झाड़ पर मत चढ़ावो , ठीक ठाक  गेंदबाज़ है ज्यादा कुछ नहीं । इतना पहले से शोर मचाना ऐसा वैसा सब बेकार की बात है । नसीम शाह नहीं खेल रहे हैं। क्वालिटी स्पिन का हाल ऐसा है। क्या टिपण्णी की जाये । जहाँ गेंदबाजी  जो अकरम के समय थी वैसा अब कुछ नहीं रही है ।

मैच का लेखा जोखा

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए। जहाँ आखिरी 36 रन पर पाकिस्तान ने 8 विकेट खोये । पाकिस्तान के बाबर आजम ने सर्वाधिक 50 रन बनाये वहीँ  मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, सिराज, जडेजा , हार्दिक  और कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2-2 विकेट चटकाए। भारत के लिए रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में 86 रन बनाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर 53 रन बनाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here