वीडियो: बाबर आजम को इसने दी 8.1 करोड़ की ऑडी जीटी कार, चप्पल पहन लगे चलाने, धोनी से ले रहे टक्कर

0
880
views
PC: Muhammad Noman/TWITTER

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (babar azam new audi )भी अपने करियर के ऊंचाइयों पर खड़े हैं जहां उन्होंने हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ 3/0 से श्रृंखला को जीतकर पाकिस्तान को वनडे टीम की नंबर वन टीम बना डाला है। जिसके बाद उन्हें 8.1 करोड़ की कार गिफ्ट की गई है।

वही बाबर आजम की अगवाई में पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। वहीं एशिया कप में भी पिछले वर्ष बाबर आजम की अगवाई में टीम रनर अप रही थी। वही अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को जीत दिलाते हुए बाबर आजम ने वनडे में पाकिस्तान को नंबर वन टीम बना डाला इसके बाद जब उनकी वापसी पाकिस्तान में हुई तो उन्हें 8.1 करोड़ की ऑडी जीटी गिफ्ट में दी गई आगे खबर विस्तार से।

बाबर आजम को मिला तोहफा

पाकिस्तान की टीम को नंबर वन पर पहुंचने वाले कप्तान बाबर आजम को उनके परिवार वालों ने ऑडी जीटी गिफ्ट में दी है, जहां उसकी कीमत 8.1 करोड़ बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर उनके इस कार की शानदार वीडियो वायरल हो रही है जहां बाबर आजम चाबी लेते हुए गाड़ी के साथ नजर आ रहे हैं वही मजे की बात यह रही कि बाबर आजम चप्पल में कार चलते हुए नजर आ रहे हैं।

वही ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि कोई क्रिकेट जगत से जुड़ा प्लेयर कर का शौकीन हो अगर भारत की ही बात कर ले तो विराट कोहली रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी कार के बड़े शौकीनों में से एक है ।जहां एक से एक विंटेज कर एवं बाइक्स का कलेक्शन धोनी के पास है।

बाबर आजम को है कर का बड़ा शौख

Babar Azam got an Audi GT car worth 8.1 crores, started driving wearing slippers, competing with Dhoni
PC: Muhammad Noman/TWITTER

आपको बता दें की पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान जब रोहित शर्मा बाबर आजम से मिले थे तो वे रोहित शर्मा ने बाबर आजम से उनके कार के बारे में पूछा था। जहां अब एक और महंगी कार बाबर आजम के कलेक्शन में जुड़ चुकी है। वहीं फैंस की मानें तो अब बाबर आजम धोनी को कार के मामले में टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन धोनी को टक्कर देना आसान नहीं है जहां धोनी के पास एक से एक कार पहले ही मौजूद हैं।धोनी की कलेक्शन में  मर्सिडीज बेंज ,विंटेज रोल्स रॉयस ,फोर्ड मस्टंग, 429 फास्टबैक, जीप ग्रैंड  पोंटियक फायरबर्ड ट्रांस एएम, ऑडी क्यू7, मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, फेरारी जैसी गैड़ियाँ मौजूद हैं ।

वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here