वीडियो: एशिया कप 2023 के लिए विराट कोहली संग टीम इंडिया पहुंची श्रीलंका, श्रेयस, विराट कोहली लगे स्टाइलिश

0
722
views
Team India reached Sri Lanka with Virat Kohli for Asia Cup 2023, Shreyas, Virat Kohli looked stylish
PC: TWITTER

भारतीय टीम एशिया कप 2023 के लिए श्रीलंका के सरजमीं पर अपनी कदम रख चुकी है जहां पहले ही बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान एशिया कप 2023 के लिए कर दिया था। गौरतलब है कि भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से कैंडी के मैदान पर खेलती नजर आएगी। वहीं आपको बता दें कि एशिया कप 2023 का आज 30 अगस्त से शुरू हो चुका है। जहां पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में भिड़ंत जारी है। आठ बार की एशिया कप चैंपियन टीम भारत इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई में बड़े कीर्तिमान रचने के ओर कदम बढ़ाते नजर आएंगे।

तिलक वर्मा ने साझा की तस्वीरें

Team India reached Sri Lanka with Virat Kohli for Asia Cup 2023, Shreyas, Virat Kohli looked stylish
PC: TWITTER

एशिया कप 2023 के लिए तिलक वर्मा को टीम इंडिया में जगह दी गई है वहीं चहल की जगह कुलदीप यादव को टीम में तरजीह दी गई है। वहीं लोकेश राहुल को पहले दो मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसकी पुष्टि कोच द्रविड ने पहले ही कर दी। यह साफ है की तिलक वर्मा को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का स्वाद लेने का मौका मिलता नजर आएगा। वहीं श्रीलंका पहचाने के बीच तिलक वर्मा ने टीम के साथ फोटो ली और सोशल मीडिया पर साझा किया।

विराट  लगे स्टाइलिश

Team India reached Sri Lanka with Virat Kohli for Asia Cup 2023, Shreyas, Virat Kohli looked stylish
PC: TWITTER

विराट कोहली और जडेजा की भी तस्वीर वायरल हुई जहाँ दोनों प्लेयर जबरदस्त स्टाइलिश लग रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कोहली के बस से निकलने की फोटो भी फैंस को पसंद आ रही हैं ।

पाकिस्तान के खिलाफ होगा पहला मुकाबला

भारत इस साल एशिया कप का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करती करती नजर आयेगी। जहां 2 सितंबर 2023 से मुकाबले का आगाज होगा । भारतीय टीम एशिया कप 2023 का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी। लेकिन पाकिस्तान के पेस अटैक से किस तरह से भारतीय बल्लेबाज सामना करते हैं यह देखने वाली बात होगी। लिहाजा महामुकाबला बेहद खास होने के आसार हैं।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here