वीडियो: फखर जमान ने 15 मीटर भागकर झपटा बाज की तरह कैच, शादाब के उड़े होश, पकड़ा सर

0
439
views
Fakhar Zaman ran 15 meters and pounced on the catch like an eagle, Shadab was shocked, caught the head
PC: TWITTER

पाकिस्तान और नेपाल (Pakistan vs Nepal, 1st Match, Group A)के बीच खेले गए एशिया कप के पहले मैच में बाबर आजम की कप्तानी में 238 रनों से नेपाल को रौंदकर एशिया कप 2023 का आगाज किया। वहीं इस मुकाबले में जहां बाबर आजम ने 151 रन ठोके तो दूसरी तरफ इफ्तिखार के बल्ले से 71 गेंद में 109 रन निकले। वहीं पाकिस्तान के फखर जमान (Fakhar Zaman catch)का कैच भी सुर्खियों में रहा। जहां फखर जमान ने हवा में छलांग लगाकर गुलशन झा का कैच पकड़ा। जिसे देखकर उपकप्तान शादाब खान दंग रह गए। जहां उन्होंने कैच को देखकर अपना सर पकड़ लिया।

मैच का लेखा जोखा

एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जहां रोमांस से भरपूर इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 238 रनों से इस मुकाबले को जीत कर एशिया कप में अपनी शुरुआत की टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट नुकसान पर ₹342 रन बनाए जीत के लिए 343 रनों का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम 23.4 ओवर में 104 रनों पर धराशाही हो गई।

बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने लगाया शतक

Fakhar Zaman ran 15 meters and pounced on the catch like an eagle, Shadab was shocked, caught the head
PC: TWITTER

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 131 गेंद का सामना करते हुए 14 चौकी और चार छक्के की मदद से 151 रन ठोके,  वहीं दूसरी ओर इफ्तिखार अहमद ने 71 गेंद पर 11 चौके और चार चक्के की मदद से नाबार्ड 109 रनों की पारी खेली। नेपाल की ओर से सोमपाल ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। हालाकि एक समय पाकिस्तान ने अपने दो विकेट 25 रन पर खो दिए थे ।

शाहीन अफरीदी के लगातार दो गेंद पर लगे चौके

जीत के लिया 343 रन का पीछा करने उतरी नेपाल के सलामी बल्लेबाज कुशल और आसिफ के बीच पहले विकेट के लिए 10 रन की साझेदारी हुई। लेकिन मैच के पहले दो गेंद पर शाहीन शाह के गेंद पर कुशल ने दो चौके ठोकर भारतीय फैंस के मुंह पर मुस्कान ला दी।

फखर जमान का जबरदस्त कैच

Fakhar Zaman ran 15 meters and pounced on the catch like an eagle, Shadab was shocked, caught the head
pc: twitter

22 वें ओवर की तीसरी गेंद पर शादाब के ओवर में गुलशन झा ने हवाई शॉट खेला जहां गेंद पर फखर जमान बाज की तरह टूटे और छलांग लगाकर कैच को पूरा किया। जहां फखर के दोनों पाव हवा में थे जिस अंदाज से उन्होंने कैच पकड़ा इसके बाद शादाब भी दंग रह गए। जीत के बाद पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है।




वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here