वर्ल्ड लीजेंड्स और इंडिया महाराज के बीच ईडन गार्डन के मैदान पर पठान भाइयों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जहां वर्ल्ड जायंट्स के कप्तान जैक कैलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जिसके जवाब में इंडिया महाराज ने 18.4 ओवर में 175 रन बनका मैच को 6 विकेट से जीत लिया है।
सहवाग ने चौके के साथ खोला खाता

सहवाग ने अपना खाता चौके के साथ खोला जहां उन्होंने 5 गेंद पर 4 रन बनाए । पहले ओवर की पांचवे गेंद पर सहवाग का कैच टैबू ने लिया जहां एडवर्ड ने उनका विकेट हासिल किया। पटेल ने कुछ उम्दा शॉट खेले और 13 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए।
2 जल्दी विकेट गिरने के बाद तन्मय और यूसुफ पटेल मचाया कोहराम

2 विकेट जल्दी गिरने के बाद यूसुफ पठान और तन्मय ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और मुश्किल की घड़ी में टीम को उबारा। जहां तन्मय ने 8 चौके और एक छक्के की मदद से 39 गेंद में 54 रन बनाए।
यूसुफ पठान ने भी अपना दम दिखाया और 35 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से शानदार 50 रन बनाए। अंत में आए इरफान पठान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 9 गेंद में 20 रन बनाए जहां उन्होंने 3 छक्के जड़े । दोनों भाइयों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया जहां इरफान पठान ने 19 वें ओवर में एडवर्ड के लगातर 2 छक्के लगकर मैच को इंडिया महाराज के नाम कर दिया।
पंकज सिंह ने किया टी 20 में जीवन का श्रेष्ठ प्रदर्शन

एक ओर श्रीसंत ने 3 ओवर में 46 रन 15.33 के इकॉनोमी से दिए। वहीं इसी पिच पर पंकज सिंह ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट हासिल कर टी 20 में कैरियर बेस्ट प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने सर्वाधिक 13 डॉट गेंद की। जहां पंकज सिंह के आखिरी ओवर में उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की और 3 विकेट बिना कोई रन दिए ।
मोहम्मद कैफ , हरभजन और जोगिंदर सिंह को एक एक सफलता मिली।
मैन ऑफ़ द मैच
The Boss of the match goes to none other than #PankajSingh for his formidable fifer. Take a bow #boss. #LegendsLeagueCricket #BossGame #BossLogonKaGame #LLCT20 pic.twitter.com/MsKZUUeiDn
— Legends League Cricket (@llct20) September 16, 2022
पंकज सिंह को मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गया है। जहां उन्हें ट्रॉफी के साथ एक लाख की धन राशि दी गई।
The #Legends with their winning trophy!
Congratulations to @IndMaharajasLLC on winning this special match. What a game!! #LegendsLeagueCricket #BossLogonKaGame #BossGame #LLCT20 pic.twitter.com/moNF9E4p80
— Legends League Cricket (@llct20) September 16, 2022
वर्ल्ड जायंट्स
वर्ल्ड जायंट्स की बात की जाए तो केविन ओ ब्रायन ने 31 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। वही रामदीन ने 29 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली ।अंतिम थिसारा परेरा ने 16 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाए।







