” चीफ सिलेक्टर की चीप सिलेक्शन” पाकिस्तान के वर्ल्ड कप टीम पर बोले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर

0
209
views
Selection
PC: ICC

ICC T20 World cup 2022: आईसीसी t20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज इस वर्ष 16 अक्टूबर से किया जाएगा जहां पाकिस्तान ने भी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है ।वहीं ऐलान करने के साथ पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर वसीम पर पकिस्तान के ही पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर का बड़ा बयान आया है। जिसके बाद कोहराम मच चुका हैं । इस पहले दक्षिण अफ्रीका ,भारत ,वेस्टइंडीज ,बांग्लादेश ने अपनी 15 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है ।वहीं अब पाकिस्तान ने भी 15 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है जहां बड़े नाम फखर ज़मान इसको स्टैंड बाय प्लेयर बना दिया गया है। एशिया कप के खराब प्रदर्शन का असर पूरे स्क्वाड पर देखने मिल रहा है।

फखर जमान बने स्टैंड बाय प्लेयर ( Pakistan team for World Cup 2022)

Pakistan announces team for World Cup 2022
Pc: PCB

तीन प्लेयर जिन्हें पाकिस्तान की क्रिकेट मैनेजमेंट ने स्टैंड बाय प्लेयर बनाया है और मुख्य टीम का हिस्सा नहीं है वे हैं फखर जमान, मोहम्मद हैरिस ;शाहनवाज दहानी हैं। आपको बता दें की फखर जिन्होंने फाइनल मैच में 0 पर आउट हुए थे उन्हें टीम के मुख्य स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया गया हैं।

बाबर कप्तान तो शादाब होंगे उपकप्तान

बाबर आजम कप्तान और शादाब उपकप्तान की भूमिका में होंगे। वहीं टीम में हैदर अली, उस्मान कादिर, मकसूद को 15 में जगह दी है । Pakistan team for World Cup 2022

मोहम्मद आमिर ने ट्वीट कर मचाया कोहराम

;

पाकिस्तान की टीम में एक ओर सरफराज और शोएब मलिक के सिलेक्शन ना होने पर फैंस नाराज है। वहीं इसके बाद सिलेक्शन के बाद पूर्व गेंदबाज का बयान सामने आया है जहां उन्होंने कहा की चीफ सिलेक्टर की चीप सिलेक्शन”.

शान मूसद  (Shaan

Masood)

Pakistan announces team for World Cup 2022

  1. Pc: PCB

शान मसूद की जबरदस्त लॉटरी लगी है जहां जा बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को भी 15 सदस्य टीम में शामिल किया गया है खास बात यह रही है कि इन्होंने अभी तक एक भी इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय मैच t20 का नहीं खेला है जहां उनका टी-20 में स्ट्राइक रेट 126 का रहा हैं। वहीं इन्हें सलामी बल्लेबाज के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है।

विश्व कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला मेलबर्न के मैदान पर 23 अक्टूबर को खेला जाएगा।

टी20 विश्‍व कप के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्‍तान), शादाब खान (उपकप्‍तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस राउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here