पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप 2022 के सुपर 4 के छठे मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदकर 11 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले मनोवैज्ञानिक जीत दर्ज कर ली है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का ऐलान किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 121 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम श्रीलंका ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। इस मुकाबले में हसन अली को जगह दी गई थी और हसन अली ने इस मुकाबले में विकेट तो नहीं ले पाए लेकिन जबरदस्त कैच पकड़े वहीं कैच पकड़ने के बाद मैदान पर वे बचकानी हरकत करते पाए गए। आगे खबर विस्तार से।
बाबर आजम को नहीं मिल पाया खोया लय

अपनी फॉर्म की तलाश में बाबर आजम ने संभाल कर खेला और रन का बॉल बनाते हुए 29 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि वे पाकिस्तान की ओर से टॉप स्कोरर जरूर रहे जहां पाकिस्तान की टीम ने नियमित अंतराल में विकेट खोते रहे। रिज़वान 14, फखर 13, इफ्तिखार अहमद 13, नवाज ने 26 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 121 पर ला खड़ा किया।
हसरंगा की फिरकी में फसी पाकिस्तान

हसरंगा ने फिर साबित किया की वे क्यों इतने जबरदस्त गेंदबाज हैं जहां उन्होंने 3 विकेट 21 रन देकर पाकिस्तान के खिलाफ चटकाए। वहीं फील्डिंग में भी जबरदस्त कैच पकड़ा और मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गाया। ठीक्षणा और प्रमोद मदुष्ण को 2/2 विकेट हाथ लगी।

श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज़ पाथुम निसंका ने 48 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। भानुका राजपक्षे ने 24, दासून शनाका ने 21 और अंत में हसरंगा के 3 गेंद में जबरदस्त 10 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से हसनैन और हरिश रौफ ने 2/2 विकेट चटकाएं।l उस्मान कादिर को भी एक विकेट हाथ लगी।
हसन अली (Hasan Ali)ने लिया जबरदस्त कैच
हसनैन के 17 वें ओवर की दूसरी गेंद पर शानका बड़े शॉट खेलना चाहते थे और हसनैन के ऑफ कटर गेंद को पढ़ने में वे नाकामयाब रहे और गेंद ने हवा मैं ऊंचाई पर तो गई लेकीन दूर नहीं जा पाई। जहां मिड ऑफ पर खड़े हसन अली ने भागते हुए आकर कैच को पूरा किया। जहां एक समय लॉन्ग ऑन पर खड़े इफ्तिखार और हसन अली में कैच को लेकर भिडंत होने ही वाली थी की दोनों बाल बाल बचे। इसके बाद लाइव प्रसारण में देखा गया की हसन अली मैदान पर बैठकर इफ्तिखार के साथ कैच कैच खेलने लगे जो की बेहद बचकानी हरकत लगी।

वीडियो
#HasanAli what a catch🔥 pic.twitter.com/N8ayGpreDF
— Cricket fan (@Cricket58214082) September 9, 2022







