AUSvsNZ: 44 रन पर 5 विकेट गिरने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को दी 2 विकेट से मात, ग्रीन-मैक्सवेल का धमाल

0
127
views
AUSvsNZ: Despite losing 5 wickets for 44 runs, Australia beat New Zealand by 2 wickets, Green-Maxwell's blast

ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला बड़े ही रोमांचक अंदाज में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीत लिया है। जहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 232 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8 विकेट पर 233 रन बनाकर मैच को जीतकर सीरीज में 1/0 की बढ़त दर्ज की।

44 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम हुई थी आउट

न्यूज़ीलैंड के बनाए गए 232 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की निराशाजनक शुरुआत रही । जहां ट्रेंट बोल्ट ने टॉप 3 बल्लेबाज को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ला खड़ा किया। एक समय ऑस्ट्रेलिया अपने 5 विकेट महज 44 रन पर खोकर हार के कगार पर आ गई थी। जहां मैट हेनरी और बोल्ट धारदार गेंदबाजी कर मैदान पर कहर बरपा रहे थे।

एलेक्स करी और ग्रीन की ज़बरदस्त बल्लेबाजी

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टी ने अपने 5 विकेट 44 रन पर खो दिए थे। वहीं ग्रीन और एलेक्स ने जबरदस्त खेल का।प्रदर्शन किया। जहां alex Carey ने 8 चौके और 1 धक्के की मदद से 99 गेंद पर 85 रन बनाए वहीं कैमरून ग्रीन ने 92 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 89 रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को बुरे स्तिथि से उबारा और ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत अर्जित की। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए शानदार 158 रनों की साझेदारी हुई।

AUSvsNZ: Despite losing 5 wickets for 44 runs, Australia beat New Zealand by 2 wickets, Green-Maxwell's blast

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी ने सबका दिल जीता । जहां बोल्ट ने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट, मैट हेनरी ने 2 और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट चटकाए।

आखिरी 52 गेंद पर चाहिए थे ऑस्ट्रेलिया को 26 रन

अखरी 52 गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को 26 रन की दरकार थी और न्यूज़ीलैंड को 2 विकेट चाहिए थे। लेकिन ग्रीन और एडम जम्पा ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। जहां एक।समय  ऑस्ट्रेलिया के 205 पर 5 विकेट थे वहीं 208 पर ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट गिर गए थे। लेकिन आखिर में जीत ऑस्ट्रेलिया की हुई।

न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी

न्यूज़ीलैंड की बालेबाजी की बात की जाए तो कन्वे ने 46, विलियमसन ने 45 और लैथम ने 43 रन की पारी खेली। हालांकि इन तीनों को अच्छी शुरुवात मिली लेकिन बड़े रन करने में कामयाबी नहीं मिली।

गेंदबाजी में मैक्सवेल चमके

AUSvsNZ: Despite losing 5 wickets for 44 runs, Australia beat New Zealand by 2 wickets, Green-Maxwell's blast
PC: cricket Australia/Twitter

गेंदबाजी की बात की जाए तो मैक्सवेल ने 10 ओवर में 52 रन देकर 4 विकेट चटकाएं। हॉसलवुड ने 3 और जांपा और स्टार्क को 1/1 विकेट मिली। जहां मैक्सवेल ने जनरदस्त गेंदबाजी दिखाया और 4 विकेट चटकाएं।

कैमरून ग्रीन बने मैन ऑफ द मैच

AUSvsNZ: Despite losing 5 wickets for 44 runs, Australia beat New Zealand by 2 wickets, Green-Maxwell's blast

कैमरून ग्रीन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गाया जहां उन्होंने 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 89 रन की नाबाद पारी खेली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here