अफगानिस्तान इस बार एशिया कप 2022 में सभी टीमों को चौका रही है जहां एशिया कप 2022 के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंद दिया है। वहीं पहला मैच अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा था। बल्लेबाज़ी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 127 रन बनाए। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 3 विकेट पर 131 रन बनाकर एशिया कप 2022 के सुपर 4 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं इस मैच में राशिद खान की गेंद पर महमुदुल्लाह को इब्राहिम जदरान ने जबरदस्त कैच पकड़ा और इनामी राशि 4000 डॉलर के मालिक भी बने ।
बांग्लादेश की टीम पर हावी हुए अफगान स्पिनर

शारजाह के मैदान पर लंबे समय से खेलकर अनुभव अर्जित कर चुके अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को पता था की मैदान में तेज गेंदबाजों के लिए मदद काफी कम है इसलिए गेंदबाजी के दौरान अफगानिस्तान के कप्तान नबी ने मुजीब को एक छोर से लगाया । जहां यह मास्टरस्ट्रोक काम कर गई और मुजीब ने पावर प्ले में ही 3 विकेट हासिल कर विपाशी टीम बांग्लादेश को बैक फुट पर खड़े होने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं पावरप्ले के ठीक बाद नबी ने राशिद खान को लगा दिया और राशिद खान ने भी गुगली दिखाई और 3 विकेट लेने में कामयाब रहे और बांग्लादेश को 127 रनों पार रोकने में अहम भूमिका अदा की।
कैच ऑफ द मैच
कैच ऑफ द मैच का खिताब जदरान को मिला जहां उन्होंने महमुदुल्लाह का शानदार कैच पकड़ा । जिसके लिए उन्हें 3000 डॉलर की इनामी राशि दी गई।
जादरान की तूफानी पारी ने मचा दिया धमाल

18.3 ओवर में अफगानिस्तान की टीम ने 7 विकेट से बांग्लादेश की टीम को हरा दिया है। जहां जीत के नायकों में राशिद और मुजीब के साथ एक और प्लेयर का नाम जुड़ जाता है वे हैं जादरान, जिन्होंने 6 छक्के और एक चौके मदद से 17 गेंद में 43 रन की जबरदस्त पारी खेली।
16 ओवर की चौथी गेंद पर इब्राहिम ने लिया जबरदस्त कैच

महमुदुल्लाह जो की 25 रन बोर्ड पर लगा चुके थे और सेट लग रहे थे इनका विकेट राशिद खान ने 16 वें ओवर की चौथी गेंद पर लिया।जहां महमुदुल्लाह ने लेग साइड में हवाई शॉट गई और लेग साइड पर खड़े जदरान ने जबरदस्त कैच पकड़कर महमुदुल्लाह का विकेट 25 रन पर लिया। जिस कैच के लिए जदरान ने डाइव लगाकर कैच को पूरा किया और गिरने के बाद भी गेंद पर पकड़ बनाई रखी।
video
— Bleh (@rishabh2209420) August 30, 2022
;







