Cheteshwar Pujara : भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को इंग्लैंड भा गई है जहाँ टेस्ट फॉर्मेट के धुरंधर बल्लेबाज़ माने जाने वाले प्लेयर पुजारा अब इंग्लैंड के सरजमी पर वनडे प्रारूप में भी धमाल मचा रहे हैं। जहाँ एक के बाद एक पारी उनकी यादगार बनती जा रही है ।
भारतीय के वर्त्तमान समय के दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा को अक्सर टेस्ट फॉर्मेट का प्लेयर मन जाता है जहाँ गेंद को खेलने और रोकने की क्षमता के साथ एक छोर पर ठीके रहे ही काबिलियत ही उन्हें दूसरे से अलग बनती है । वहीँ अब भारत के यह दीवार रॉयल लंदन वनडे कप में ससेक्स की ओर से धाकड़ मोड़ में बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहा है ।
ससेक्स की ओर से प्रदर्शन
खेले गए कुल पांच मुकाबले में पुजारा ने जबरदस्त प्रदर्शन कर देश के साथ टीम को भी नई बुलंदी पर ले जाने का कार्य किया है । जहाँ पुजारा ने कुल 91.8 के औसत से बल्लेबाज़ी करते हुए कुल 5 मैच में 120.7 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 367 रन बना लिए हैं और इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाए वाले टॉप-5 की लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज हो चुके हैं । इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले लिस्ट में पुजारा दूसरे पायदान पर आ गए हैं ।
पुजारा के लगातार 2 तूफानी शतक

पुजारा ने वारविशायर के विरूद्ध 79 गेंदों में 107 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन इस मुकाबले में वारविशायर की जीत हुई थी । इसके ठीक बाद सरे के विरूद्ध 131 गेंदों में 174 रनों की आतिशी पारी खेल यह साबित कर दिया की उन्हें केवल टेस्ट प्रारूप के प्लेयर नहीं हैं । समय आपने पर वे फॉर्मेट के आधार पर बल्लेबाज़ी भी करते नज़र आ सकते हैं ।
पुजारा ने अपने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड
पुजारा ने सरे के खिलाफ अपने 171 रनों की पारी में कुल 20 चौकों और 5 गगनचुम्बी छक्के जड़े । जहाँ पुजारा लिस्ट ए क्रिकेट सीरीज में ससेक्स की तरफ से बल्लेबाज करते हुए सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है । इंग्लैंड के पिच पर जिस तरीके से पुजारा खेल रहे हैं मानों लगता है की ये इनका होम ग्राउंड बन गया है ।
इससे पहले पुजारा ने लिस्ट ए क्रिकेट में साल 2012 में गुजरात के राजकोट की ओर से खेलते हुए वनडे में नाबाद 158 रन की पारी खेली थी वहीँ 10 साल बाद उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है ।







