आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर बाबर आजम ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए यह साबित कर दिया है की मौजूदा समय में वे विराट कोहली से अब कुछ कम नहीं हैं। बाबर आजम ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली को अब पछाड़ दिया है। जहां बाबर की बादशाहत को किसने मौजूदा समय में चुनौती दी है तो वे पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम हैं। जहां आईसीसी के ताजा रैंकिंग के अनुसार बाबर आजम टेस्ट , वंडे और टी 20 रैंकिंग में बाबर को पछाड़ चुके हैं। आगे खबर विस्तार से ।
ICC वंडे रैंकिंग बल्लेबाजी
आईसीसी वंडे बल्लेबाजी की रैंकिंग की बात की जाए तो बाबर आजम टॉप पर 892 रेटिंग अंक के साथ हैं। वहीं विराट कोहली वंडे रैंकिंग में अब पांचवें स्थान पर 774 रेटिंग अंक के साथ हैं। रोहित शर्मा छठे स्थान 770 रेटिंग अंक के साथ हैं। वहीं शिखर धवन 13 वें स्थान पर आ गए हैं। श्रेयस 6 पायदान की छलांग लगाकर अब 54 वें स्थान पर 515 रेटिंग अंक के साथ आ गए हैं।

आईसीसी टी 20 रैंकिंग
बाबर आजम टी 20 में 818 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर काबिज हैं। वहीं विराट कोहली की बात की जाए तो 25 वें स्थान पर 515 रेटिंग अंक के साथ हैं । जहां बाबर और विराट में कभी लंबा गैप साफ देखा जा रहा है। वहीं रोहित शर्मा 18 वें स्थान पर हैं। भारत की ओर से सूर्यकुमार पांचवें स्थान पर 732 रेटिंग अंक के साथ हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग
बाबर आजम की टेस्ट रैंकिंग की बात की जाए तो बाबर आजम तीसरे स्थान पर 874 रेटिंग अंक के साथ हैं। वहीं विराट कोहली 12 वें स्थान पर 714 रेटिंग अंक के साथ हैं। रोहित शर्मा 746 रेटिंग अंक।के साथ नौवें स्थान पर हैं। गैरतलब है की बाबर का वर्चस्व अब तीनों फॉर्मेट में देखा जाने लगा हैं, वहीं यह स्पष्ट होने लगा है की अगर रन से विराट कुछ दिन और दूर रहेंगे तो शायद रन मशीन का खिताब उनसे छीन ना जाए। हालांकि कोहली की विराट पारी की उम्मीद सभी कर रहे हैं लेकिन हर एक मैच के बाद इंतजार लंबा होने लगा है। वहीं तीनों फॉर्मेट में बाबर का सितारा बुलंदी पर है।







