INDvsWI: पहले T20 रोहित शर्मा 11 रन बनाकर तोड़ सकते हैं गुप्टिल का विश्व रिकॉर्ड, देखें संभावित XI

0
93
views
INDvsWI: Rohit Sharma can break Guptill's world record by scoring 11 runs in the first T20, see the probable XI
PC: BCCI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 t20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 29 जुलाई से त्रिनिदाद के मैदान पर शुरू होने जा रहा है ।जहां भारतीय टीम ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय श्रृंखला में 3-0 से वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप कर इतिहास रचा है ,वहीं अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला करते नजर आएगी। धवन की अगुवाई में वंडे सिरीज में फतह हासिल करने के बाद अब रोहित शर्मा की बारी टी 20 सीरीज में जीत हासिल करने की होगी ।



T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले ब्लैक लिस्ट में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 3399 रन बनाकर टॉप पर काबिज है वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में रोहित शर्मा महज 10 रन बनाकर मार्टिन गुप्टिल के इस  रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं । रोहित शर्मा टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 3389 रन बनाए हैं।

INDvsWI: Rohit Sharma can break Guptill's world record by scoring 11 runs in the first T20, see the probable XI
PC: BCCI

गौरतलब है कि विराट कोहली 3308 रन बनाकर तीसरे पायदान पर हैं और चौथे पायदान पर आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग 2894 के साथ हैं। भारत के केवल दो ही बल्लेबाजों ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन का आंकड़ा पार किया है इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल है जहां विराट कोहली भारत की ओर से सबसे पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन का आंकड़ा पार किया है।

वर्ल्ड कप से पहले कोर टीम की होगी तलाश



वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा समेत कई स्टार प्लेयर्स  कैरेबियाई धरती पर पहुंच चुके हैं जहां कुछ राहुल द्रविड़ और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा का एकमात्र लक्ष्य अब विश्व कप को देखते हुए बेस्ट प्लेइंग इलेवन की तलाश करनी है।

जहां हर मांगों पर अलग-अलग प्लेयर कठिन परीक्षा देते नजर आएंगे इसके साथ ही बल्लेबाजी क्रम और गेंदबाजी के लिए भी पैरों पर मैनेजमेंट एवं कप्तान के निगाहें रहेंगे।

बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ देख सकते हैं ऋषभ पंत



गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने t20 सीरीज में ऋषभ पंत को बतौर सलामी बल्लेबाज उतारा था हालांकि 2 मार्च से आंकड़ों के स्पष्टता नहीं लगाई जा सकती लिहाजा यह सभी को पता है कि ऋषभ पंत और रोहित शर्मा कितने विस्फोटक एवं आक्रामक बल्लेबाज है ।

जहां अगर यह दोनों की जोड़ी चलने लगे तो किसी टीम के सभी से सधी गेंदबाजी के आक्रमणों पर ताबड़तोड़ रनों की बरसात करने में यह दोनों प्लेयर माहिर है यह देखना दिलचस्प होगा की राइट और लेफ्ट हैंड कॉन्बिनेशन को देखते हुए क्या एक बार फिर टीम मैनेजमेंट रोहित के साथ ऋषभ पंत को बतौर सलामी बल्लेबाज भेजती है या नहीं।

दीपक हुड्डा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में दिखाया गेंदबाजी से दम



वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में संपन्न हुए वनडे द्विपक्षीय श्रृंखला में शिखर धवन ने दीपक हुडा को बतौर गेंदबाज में परखा जहां दीपक हुड्डा ने सटीक लाइन और लेंथ में गेंदबाजी करते हुए ना केवल बल्लेबाजों की रन गति पर अंकुश लगाया वही विकेट चटका कर महत्वपूर्ण ब्रेक थ्रू भी टीम को दिलवाया लिहाजा दीपक हुडा को बतौर ऑलराउंडर टीम इंडिया मौका दे सकती है।

अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के बीच होगी टक्कर

INDvsWI: Rohit Sharma can break Guptill's world record by scoring 11 runs in the first T20, see the probable XI
PC: BCCI

गौरतलब है की हाल में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से अक्षर पटेल ने भारतीय टीम को 2 विकेट से जीत आया था जहां अक्षर पटेल ने 35 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की आतिशी पारी खेली थी वही रविंद्र जडेजा के घुटने में चोट की वजह से उन्हें वनडे में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था लिहाजा देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट फॉर्म में चल रहा है अक्षर पटेल को रविंद्र जडेजा के ऊपर तरजीह दे पाती है या नहीं।

इन प्लेयर के बीच होगा मंथन



रोहित शर्मा, अय्यर, दीपक हुडा ,सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या ,ऋषभ पंत, हर्षल पटेल ,भुवनेश्वर कुमार प्लेइंग इलेवन में पक्के माने जा रहे हैं लिहाजा 3 जगह केलिए कड़ी लड़ाई देखने मिल सकती है। वहीं अश्विन, अर्शदीप, कार्तिक, आवेश खान, रवि बिश्नोई , कुलदीप को अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here