IND vs WI : कौन बनेगा मैन ऑफ़ द सीरीज? श्रेयस और होप में जंग जारी, शर्दुल भी हैं दावेदार, देखें टॉप-7 बल्लेबाज़ व गेंदबाज़ की सूची

0
88
views
IND vs WI: Who will be the man of the series? War continues between Shreyas and Hope, Shardul is also a contender, see the list of top-10 batsmen and bowlers

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से अजय बढ़त बना कर पहले ही श्रृंखला पर कब्ज़ा जमा लिया है अब भारतीय टीम का अगला निशाना वेस्टइंडीज की टीम को उन्हें के घर क्लीन स्वीप करने की होगी । आज 27 जुलाई को सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जायेगा । जहाँ अंतिम चरण में अब खिलाड़ियों का मैन ऑफ द सीरीज के लिए भी संघर्ष तेज हो गया है. आगे बात करेगें टॉप-7 गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ों का जिन्होंने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है ।



भारत और वेस्टइंडीज  के बीच अब तक 2 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिन्हें जीतकर भारतीय टीम 2-0 से बढ़त बनाए हुए है. आगे बात करते हैं  IND vs WI वनडे, मैन ऑफ द सीरीज की दौड़ में शामिल टॉप 7 धुरंधर बल्लेबाजों के आंकड़ो पर

INDvsWI: सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज़

IND vs WI: Who will be the man of the series? War continues between Shreyas and Hope, Shardul is also a contender, see the list of top-10 batsmen and bowlers
PC: ESPN

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की सीरीज में 2 मैच के बाद सर्वाधिक रन बनाकर वेस्टइंडीज के होप टॉप पर हैं जिन्हें भारतीय टीम के शानदार प्लेयर श्रेयस टक्कर देते नज़र आ रहे हैं । वहीँ ये दोनों प्लेयर मैन ऑफ़ द सीरीज के बड़े दावेदारों में से एक हैं ।



श्रेयस ने 2 मैच में 117 रन 58.50 के औसत से बनाये हैं जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर 63 रन का रहा है । वहीँ होप ने 2 मैच में 122 रन 61.0 के औसत से बनाये हैं जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर 115 रन का रहा है । तीसरे पायदान पर मायर्स  2 मैच में 114 रन के साथ हैं । जहाँ श्रेयस और होप में कड़ी टक्कर मैन ऑफ़ द सीरीज के दावेदारी को लेकर देखी जा रही है । चौथे स्थान पर धवन 110 रन के साथ हैं ।

प्लेयर मैच रन
1 होप 2 122
2 श्रेयस 2 117
3 मायर्स 2 114
4 धवन 2 110
5 शुभमन 2 107
6 पूरन 2 99
7 अक्षर पटेल 2 85

 

INDvsWI: सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

IND vs WI: Who will be the man of the series? War continues between Shreyas and Hope, Shardul is also a contender, see the list of top-10 batsmen and bowlers
PC: ESPN

भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज के सबसे बड़े दावेदार बने हुए हैं. इस दौरान उन्होंने 21.60 की औसत से गेंदबाजी की है ।  अब तक 2 मैच में शार्दुल ने इस सीरीज में सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किये हैं. दूसरे स्थान पर जोसफ हैं जिन्होंने 4 विकेट 26.7 की औसत से लिए  हैं । तीसरे स्थान पर चहल 2 मैच में 3 विकेट के साथ हैं । वहीँ देखना दिलचस्प होगा की आखिरी मुकाबले में कितना उलटफेर इन रिकॉर्ड पर होता है ।



प्लेयर मैच विकेट
1 शार्दुल 2 5
2 जोसफ 2 4
3 चहल 2 3
4 मोती 2 2
5 मायर्स 2 2
6 मोहम्मद सिराज 2 2
7 शेफर्ड 2 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here