भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैच की श्रृंखला का पहला मैच भारतीय टीम ने 3 रन से जीत लिया है । टॉस हारकर भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 305 रन ही बना सकी और भारत यह मैच 3 रनों से जीत लिए । आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे वहीँ संजू सैमसन के डाइव ने चौका रोककर भारत को पहला मैच जीतने में अहम् भूमिका अदा कर दी है ।
मैच का लेखा जोखा
टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी , जहाँ भारत के कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन की ताबड़तोड़ (97) रन और सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल के (64) रन की पारी ने भारत के लिया आधारशिला तैयार की इसके बाद आये श्रेयस अय्यर ने शानदार (54) रन की पारी भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचाया ।
119 रन की शानदार साझेदारी

भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज़ धवन और शुभमन के बीच 119 रन की शानदार साझेदारी हुई । जहाँ 36 गेंद पर शुभमन ने अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा । दूसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और शिखर धवन के बीच 97 गेंद में 94 रन की बेहद कड़क साझेदारी हुई।
गेंदबाज़ी की बात की जाये तो वेस्टइंडीज की और से सबसे अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती ने सर्वाधिक 2-2 विकेट चटकाए । दोनों टीमों के बीच अब तक 137 मुकाबले खेले गए हैं। भारत को 68 मैचों में जीत और 63 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 2 मैच टाई रहा है। 4 मैच में कोई रिजल्ट नहीं निकला है। इससे पहले भारत ने चार बार वेस्टइंडीज का दौरा किया है और 4 बार भारत ने जीत दर्ज की है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 9 वनडे सीरीज खेली गई है, जिसमें से पांच सीरीज भारत के नाम रही है ।
काइल मेयर्स और ब्रैंडन किंग की शानदार अर्धशतकीय पारी
वेस्टइंडीज की ओर से काइल मेयर्स ने सर्वाधिक 75 रन और ब्रैंडन किंग ने ताबड़तोड़ 54 रन की पारी खेली। जहाँ दोनों लय में नज़र आये। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट चटकाए ।

आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में जीत के लिए वेस्टइंडीज को केवल 15 रन बनाने थे, जहाँ स्ट्राइक पर रोमारियो शेफर्ड (39) और नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर अकील हुसैन (33) थे । जो शानदार लय में नज़र आ रहे थे ।
49.1 : पहली गेंद सिराज ने अकील हुसैन को डॉट डाली , जहाँ गेंद उनके बल्ले से संपर्क में नहीं आया ।
49.2: दूसरी गेंद अकील हुसैन स्कूप करना चाह रहे थे लेकिन लेग बाई का इशारा हुआ और 1 रन मिले ।
49.3 तीसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने स्क्वायर की दिशा में चौका जड़ दिया ।
49.4 रोमारियो शेफर्ड ने इस गेंद पर 2 रन भाग कर लिए और स्ट्राइक अपने पास रखी।
49.5 सिराज ने वाइड गेंद फेंकी जो की लेग साइड की दिशा से चौके की ओर जाने ही वाला था की विकेटकीपर संजू सैमसन ने उसे शानदार ढंग से पकड़ा और निश्चित तौर पर चौका रोका , गेंद वाइड करार दी गई ।
49.5 रोमारियो शेफर्ड ने लॉन्ग ऑफ दिशा में 2 रन भाग कर लिए ।
49.6 आखिरी गेंद सिराज ने फुल फेंकी और रोमारियो शेफर्ड चकमा खा गए और एक रन इस गेंद पर बाय के मिले और इस तरह भारत ने पहला मैच 3 रन से जीता ।
संजू सैमसन की शानदार फील्डिंग
@IamSanjuSamson मेन ऑफ दा मैच….💞
सालो बाद दूरदर्शन पर भारत के दर्शन हुए… @ddsportschannel LOVE YOU…🇮🇳💕#DDSports pic.twitter.com/dMdj76hw9L— मोहित शुक्ला گاندھیائی (@shuklaa1986) July 22, 2022
This man behind the stumps with Gloves on 🧤 is the Reason That the Majority of the Indians would be Sleeping peacefully tonight 🔥😍 And The other ( west )-Indians Must be feeling Lil sad
Nevertheless well Played both the Team ❤️❤️ #IndvsWI #SanjuSamson #Sanju #DDSports pic.twitter.com/n1hv4WK2Rm— SUMEET KUMAR (@sumeetkumar2524) July 22, 2022







