ट्रेंट ब्रिज नॉर्टिंघम के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच में तीन मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। जहाँ पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 50 रन और दूसरे मैच को 49 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है।
वहीँ आज इंग्लैंड क्लीन स्वीप से बचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं रोहित शर्मा इस जीत के साथ मेजबानों का क्लीन स्वीप करना चाहेंगे। वहीँ उमरान मलिक को टीम में जगह दी गई । जहाँ पहले ओवर में 16 रन लुटाने के बाद उमरान ने शानदार वापसी करते हुए रॉय को अतिरिक्त उछाल से आउट किया ।
टॉस
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है । वहीँ इंग्लैंड की टीम में 2 और भारतीय टीम में कुल 4 बड़े बदलाव किये गए हैं । जहाँ गेंदबाज़ों की श्रेणी में अधिक बदलाव किये गए हैं ।
हार्दिक समेत ये प्लेयर हुए बाहर, इन्हे मिला मौका
दीपक हुड्डा को इंग्लैंड के खिलाफ मौका नहीं मिला ये चौकाने वाली बात रही । वहीँ हार्दिक , भुवनेश्वर कुमार , बुमराह , चहल टीम में नहीं हैं आवेश खान , उमरान मलिक , रवि बिश्नोई और श्रेयस को टीम में जगह दी गई है ।
इंग्लैंड ने की शानदार शुरुआत उमरान के पहले ओवर में ठोका 16 रन

उमरान मलिक के पहले ओवर में ही बटलर और जेसन रॉय ने उन्हें आड़े हाथों में लेते हुए कुल 16 रन ठोक दिया । वहीँ उन्होंने अपने ओवर में 2 डॉट गेंद फेकि । इसके बाद उमरान ने शानदार वापसी की और रॉय का विकेट चटकाया ।
उमरान मलिक ने दिलवाया भारत को जेसन रॉय का विकेट
घटना 8 वीं ओवर की पहली गेंद की है जहाँ उमरान मलिक की शानदार उछाल भरी गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय चकमा खा बैठे और शॉट लगाने के चक्कर में बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर पंत के हाथों में गई ।

रॉय ने आउट होने से पहले 26 गेंद पर 1 चौके और 2 छक्के की मदद से शानदार 27 रन बनाये । रॉय शानदार लय में लग रहे थे लेकिन उनका विकेट लेकर उमरान ने भारत को दूसरा ब्रेक दिलवाया ।
इस सीरीज में दो बार विकेटकीपर को कैच दे बैठे रॉय
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी 20 सीरीज में 2 मैच में रॉय विकेट के पीछे आउट हुए हैं । जहाँ पहले भुवनेस्वर कुमार ने उन्हें स्विंग से फसकर आउट किया था वहीँ अब उमरान ने उन्हें आउट किया ।
वीडियो
One more down. Well done #UmranMalik . Nice catch @RishabhPant17 pic.twitter.com/1SbQXaZ9fG
— Ishan (@ishan_afzal) July 10, 2022
— cricket fan (@cricketfanvideo) July 10, 2022







