वीडियो: लिविंगस्टोन ने जड़ा ” मॉन्स्टर छक्का” गेंद को पहुंचाया स्टेडियम से बाहर, आवेश का उतरा चेहरा, ENG ने बनाये 215 रन  

0
91
views

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज ट्रेंट ब्रिज नॉर्टिंघम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । जहाँ भारतीय टीम 4 बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरी।रवि बिश्नोई, उमरान मलिक, श्रेयस अय्यर और आवेश खान को टीम में जगह दी गई ।हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है।



पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 215 रन निर्धारित 20 ओवर में  7 विकेट के नुकसान पर बनाये ।जीत  के लिए भारतीय टीम को 216 रन की दरकार 20 ओवर में है ।

इंग्लैंड की ओर से तेज शुरुआत

Livingstone hit the "Monster Six" ball out of the stadium, the face of passion landed, ENG scored 215 runs

इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय और बटलर ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े । जहाँ दोनों बल्लेबाज़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर गेंदबाज़ों को आड़े हाथों में लिया । बटलर ने 18 और जेसन रॉय ने 27 रन की पारी खेली । मलान ने 39 गेंद में 77 रन बनाये ।

लिविंगस्टोन की आतिशी पारी



लिविंग स्टोन ने पहले टी 20 मैच में 0 , दूसरे मच में 15 और तीसरे मैच में लिविंग स्टोन ने चौके और छक्के की मदद से रन बनाये । हालांकि 36 रन के स्कोर पर हर्षल पटेल की गेंद पर विराट कोहली से  लिविंग स्टोन का कैच भी छूटा। वहीँ अमूमन यह देखने नहीं मिलता है की विराट से कोई गलती फील्ड में हो लेकिन यह नज़ारा भारतीय टीम के लिए ठीक नहीं था । जहाँ विराट से कैच छूट गया ।

Livingstone hit the "Monster Six" ball out of the stadium, the face of passion landed, ENG scored 215 runs
PC: Twitter

लिविंगस्टोन ने लगाया जोरदार 4 छक्का



लिविंगस्टोन ने शानदार  खेल का प्रदर्शन करते हुए 29 गेंद पर 4 छक्के की मदद से 42 रन की नाबाद पारी खेली । जहाँ उन्होंने चौके ना लगाते हुए छक्कों में डील बेहतर समझा । यह मैच इंग्लैंड अपने सम्मान के लिए खेल रहा है । जहाँ भारत ने पहले ही 2-0 की बढ़त बना ली है । वहीँ लिविंगस्टोन के एक छक्के ने सबसे अधिक दिल जीता जहाँ गेंद ग्राउंड के बाहर चली गई ।

आवेश खान के 14 वे ओवर की फली गेंद पर लेंथ गेंद को शानदार ढंग से पिक करते हुए हाथ खोले और जबरदस्त बैट स्विंग देखने मिला और आवेश खान की गेंद मैदान से बाहर चली गई । जहाँ बल्ले और गेंद का संपर्क जोरदार रहा । जहाँ पिछले 2 मैच में लिविंगस्टोन का बल्ला खामोश था वहीँ इस मैच में वे पुराने रंग में दिखे । आवेश खान ने 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट हासिल किया ।



वीडियो 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here