भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम टेस्ट आशा के विपरीत रहा जहां चौथे दिन तक मैच भारतीय टीम के पकड़ में थी ।वहीं चौथे दिन के अंत से यह मैच फिसलकर मेजबान देश के पास चली गई। जहां 7 विकेट से भारत को इंग्लैंड ने शिकस्त देकर सीरीज में 2/2 से वापसी करते हुए भारतीय टीम का इंग्लैंड में 15 वर्षों से सीरीज जीतने का सपना चौपट कर दिया।
वहीं टीम इंडिया का कमजोर पक्ष शुरू के बल्लेबाज रहे जहां उनके बल्ले से रन ना निकलने की वजह से मध्यक्रम पर अतिरिक्त दवाब देखा गया । बात अगर श्रेयस की करें तो उनका विकेट भले ही पॉट्स ने लिया हो लेकिन दिमाग इंग्लैंड के नए कोच मैकुलम का रहा। वहीँ आईपीएल में कोलकाता के कोच रहे मैकुलम ने अपने ही टीम के कप्तान श्रेयस की कमजोरी का राज इंग्लैंड टीम को बताकर उनका विकेट हासिल करवा लिया ।जानिए कैसे ।

इंग्लैंड के कोच मैकुलम ने खोला राज
आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच की भूमिका में मैकुलम हैं। जहां हर प्लेयर की ताकत और कमजोरी उन्होंने नजदीक से देखी है। वहीं कोलकाता के कप्तान श्रेयस की भी ताकत और कमजोरी वे नेट्स में भाप चुके थे। इसका लाभ उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में किया । शायद यह भी एक बड़ा कारण है की विदेशी क्रिकेटर आईपीएल जैसे बड़े मंच पर आकर प्लेयर्स को बारीकी से समझकर उनके ताकत और कमजोरी का लाभ बड़े मंच पर उठा लेते हैं ।
जहां दोनों पारियों में शॉर्ट गेंद और बाउंसर पर ही श्रेयस आउट होंगे ये बात मैकुलम ने इशारों में ही इंग्लिश प्लेयर को बता दी थी। जहां बार बार केवल श्रेयस को इंग्लिश प्लेयर बाउंसर और शॉर्ट गेंद डाल रहे थे। जिसमें दोनों ही पारियों में श्रेयस आउट शॉर्ट गेंद पर ही हुए।
कमजोरी का उठाया फायदा
कोलकाता के कोच मैकुलम को यह साफ तौर पर पता था को श्रेयस बाउंसर गेंद को पुल करने का प्रयास करते हैं और 80 फीसदी वे गेंद पर नियंत्रण रखने में कामयाब नहीं होंगे। पहली पारी में जेम्स एंडरसन ने उन्हें चकमा दिया और दूसरी पारी में पॉट्स ने उनका विकेट इसी प्रकार लिया ।
इसलिए उनके ही दिशा निर्देश ब्रॉड, एंडरसन और पॉट्स ने श्रेयस के खिलाफ शॉर्ट और बाउंसर गेंद का इस्तेमाल किया और फलस्वरूप जिसका डर था वहीं हुआ । श्रेयस दोनो पारियों में एक समान आउट हुए।
श्रेयस के दो पारियों के आंकड़े
श्रेयस के मैदान पर उतरने के साथ मैकुलम के इशारे साफ कैमरा पर कैद हुए जहां उन्होंने बाउंसर फेकने के लिए इशारे दिए और एक अतिरिक्त फील्डर को लेग साइड पर लगाया जहां उनका कैच पुल शॉट के दौरान पकड़ा गया। वहीँ मैकुलम हे थे जिनके इशारों पर इंलिश प्लेयर ने श्रेयस का विकेट चटकाया । जहाँ टॉप आर्डर में से केवल श्रेयस पर ही इंग्लिश गेंदबाज़ों ने बाउंसर का प्रयोग करना शुरू किया ।

श्रेयस ने खेले गए कुल 2 पारियों में 34 रन बनाए। जहां पहली पारी में श्रेयस ने 15 रन 11 गेंद पर बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौके लगाए। वहीं दूसरी पारी में श्रेयस ने 19 रन बनाए जहां उन्होंने 3 चौके जड़े ।यह साफ था की मैकुलम ने श्रेयस की कमजोरी को इंग्लिश प्लेयर से साझा कर उन्हें आउट करवाने में बड़ी मदद की।
वीडियो
Fell into the trap 🪤
Scorecard/Clips: https://t.co/jKoipF4U01
🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/qLwRAnJs82
— England Cricket (@englandcricket) July 4, 2022







