IND vs ENG: सहवाग ने ठहराया ” इन 2 प्लेयर” को हार का जिम्मेदार”, नेहरा व कैफ ने इसे माना दोषी 

0
84
views
IND vs ENG: Sehwag blames
Pc: Sonyliv/Twitter

इंग्लैंड ने बर्मिंघम टेस्ट में टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ जहाँ 2-2 से इंग्लैंड ने श्रृंखला में वापसी करते हुए इसे ड्रा किया वहीँ  इस हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट व कप्तान पर भी कई सवाल भी उठने लगे हैं । जहाँ क्रिकेट पंडितों के साथ क्रिकेट के पूर्व दिग्गज और अनुभवी प्लेयर आशीष नेहरा , सहवाग, मोहम्मद कैफ ने भी अपनी राय साझा करते हुए बताया की आखिर कौन सी ऐसी वजह रही जहाँ टीम इंडिया को हार का सामना करने पड़ा। उस चूक पर इन तीनों दिग्गजों ने अपनी निजी राय साझा की हैं ।



भारत ने जीत के लिए इंग्लैंड की टीम को कुल 378 रन का लक्ष्य दिया था । जिसके जवाब में पहले सलामी बल्लेबाज़ों ने शानदार 103 रनों की ओपनिंग साझेदारी की और उसके बाद  अपने करियर के बेस्ट फॉर्म में चल रहे  बेयरस्टो (114*) और रुट के नाबाद 142 रन के स्कोर की बदौलत टीम इंडिया को इंग्लैंड ने परास्त किया ।

चौथे विकेट के लिए इंग्लैंड के दो दिग्गज बल्लेबाज़ों के बीच कुल 269 रनों की पार्टनरशिप हुई वो भी 315 गेंद में । बस यही बड़ी वजह बना जब भारत के 378 रन के लक्ष्य को छोटा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने श्रृंखला को  तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है।

सहवाग ने बताई हार की वजह



सहवाग के अनुसार ” जिस तरह इंग्लैंड ने मैच को खेला अगर टीम इंडिया ने 200 रन और भी बोर्ड पर लगाए होते तो वो लक्ष्य भी टीम प्राप्त कर देती । भारतीय टीम की बात की जाये तो सत्रों के हिसाब से भारत का पलड़ा शुरुआत से ही भारी रहा और भारत के प्लेयर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन आखिरी के सत्र को अपने नाम कर इंग्लैंड ने जीत दर्ज की ।

IND vs ENG: Sehwag blames "these 2 players" for the defeat, Nehra and Kaif admit it guilty
PC: SonyLiv/Twitter

अगर देखा जाये तो भारतीय टीम ने ऐसी कोई गलती इस टेस्ट मैच में नहीं की जहाँ रन भी बने और विकेट भी भारतीय गेंदबाज़ों ने चटकाए । वहीँ कुछ प्लेयर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर इंग्लैंड के टीम पर दवाब भी बना डाला । लेकिन एक बड़ी वजह ऐसी रहीं जिसकी कारण टीम इंडिया को मैच को गवाना पड़ा ।

सहवाग ने कहा



सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान सहवाग के अनुसार ” चौथे दिन भारतीय प्लेयर को गेम को रोक कर खेलना चाहिए था , जहाँ टीम इंडिया हड़बड़ी में दिखी । जहाँ टिक कर खेलने की टीम इंडिया को दरकार थी ।

जहाँ अगर टीम इंडिया चौथे दिन तीसरा और चौथा सत्र खेलती तो रन भी बनते और इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को जो भी इंडिया लक्ष्य देती वो बनाने के लिए ओवर कम बचते और इंग्लैंड की टीम रन बनाने के चक्कर में विकेट  खोती” । ऋषभ पंत और जडेजा को चौथे दिन जिम्मेदारी लेकर अधिक से अधिक खेलना चाहिए था । जहाँ यह मैच थोड़ा और लम्बा भारत ले कर जाती तो जीत भारत की पक्की थी ।

नेहरा और मोहम्मद शमी ने कहा



मोहम्मद शमी और नेहरा ने कहा की “भारतीय टीम के गेंदबाज़ों ने एक लाइन और लेंथ पर फोकस नहीं किया । जहाँ लाइन और लेंथ के लिए टीम इंडिया के गेंदबाज़ भटके । जहाँ हर कुछ भारतीय गेंदबाज़ों ने कोशिश किया लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी ।

अगर रफ़ एरिया पर लगातार गेंद डालते रहते तो उससे फायदा जरूर मिलता वहीँ जडेजा को की राउंड द विकेट होकर गेंदबाज़ी कर रहे थे वे भी सफल इस पिच पर नहीं हो रहे थे । वहीँ बल्लेबाज़ को पिच पर और देर तक और टिक कर खेलने की दरकार थी जो की हुई नहीं ।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here