ENG क्रिकेट ने विराट की इमॉटीकॉन के जरिये बनाया “मजाक”, भारतीय फैंस ने लगाई जमकर लताड़ 

0
69
views
ENG Cricket made fun of Virat through emoticon, Indian fans reprimanded him fiercely
PC: England Cricket/Twitter

इंग्लैंड ने बर्मिंघम टेस्ट में मेजब्न देश इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 7 विकेट से हराकर श्रृंखला को 2-2 से ड्रा करने में सफलता पाई ।  वहीँ इस मुकाबले में जॉनी बेयरस्टो और विराट कोहली के बीच तीखी विवाद भी देखने मिला। वहीँ जीत के बाद इंग्लैंड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के तस्वीर साझा करते हुए इमोटिकॉन के जरिये विराट कोहली पर तंज कसा है जिससे इंडिया क्रिकेट प्रेमी बेहद नाराज़ हैं और जमकर इसका जवाब भी दे रहे हैं ।



जो रूट (142*) और जॉनी बेयरस्टो (114*) के शानदार शतकीय पारी और दोनों के बीच पनपे  269 रनों की साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने 378 रन के लक्ष्य को महज 3 विकेट खोकर हासिल कर सीरीज को 2-2 से बराबर पर ला खड़ा किया । इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट के आधिकारिक सोशल मीडिया अकॉउंट से विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो की तस्वीर साझा की है । इसके बाद यह मामला गर्म होता दिखाई दिया ।

after-virat-kohli-and-johnny-bairstow-heated-argument-bairstow-scored-ton
PC: ESPN/TWITTER

मामला इंग्लैंड की पहली पारी कहा है जहाँ  विराट और बेयरेस्टो के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली थी, जो की बाद में शांत भी हो गई थी । विराट कोहली ने बेयरेस्टो को मुंह पर ऊँगली रखकर शांत रहने का इशारा करते हुए सन्देश जाहिर  किया था ।



इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने सोशल हैंडल पर 2 फोटो साझा की जहाँ एक फोटो में विराट ऊँगली को मुँह पर रख कर चुप रहने का इशारा कर रहे हैं वहीँ दूसरे फोटो में वे  बेयरेस्टो को गले लगाते हुए दिख रहे हैं । इन दोनों फोटो के कैप्शन की जगह इंग्लैंड क्रिकेट ने मुँह पर जिप लगाए हुव इमोटीकॉन का इस्तेमाल किया है जिसकी वजह से मामला टूल पकड़ा है ।

आपको बता दें की पटौदी कप के पहले चार टेस्ट मैचों में कप्तान विराट कोहली के हाथो में थी जहाँ इसके बाद विराट से कप्तानी रोहित शर्मा के पास  आई और एजबेस्टन टेस्ट से  ठीक पहले  रोहित संक्रमण का शिकार बने और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह ने एजबेस्टन टेस्ट में कप्तानी का भार संभाला था ।



ट्वीट 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here