एजबेस्टन में जारी भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी और निर्णायक 5वें टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत के पहली पारी में बनाये गए 416 रन के बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपने पहली पारी में 284 रन बनाये। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 125/ 3 पर हैं । ऋषभ पंत और पुजारा मैदान पर मौजूद हैं ।
दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज़ों की ख़राब शुरुआत
पहली पारी की ही तरह शुभमन गिल दूसरी पारी में भी महज 4 रन बनाकर स्लिप पर अपना कैच एंडरसन की ओवर में थमा बैठे । भारत टीम को दूसरा बड़ा झटका 43 रन के स्कोर पर लगा जब हनुमा विहारी सेट होने बाद 44 गेंदों पर 11 रन बनाकर ब्रॉड का शिकार बने।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने 17 वीं ओवर में टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका दिया है। भारत का तीसरा सबसे बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा जिन्होंने 20 रन की पारी खेली और एक बार फिर से भाग्य का साथ उन्हें नहीं मिला । जहाँ इस बार दर्शकों को विराट कोहली की लम्बी पारी की उम्मीद थे लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं पाया । जहाँ 20 रन के स्कोर पर विराट कोहली आउट हुए । तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 125 रन पर 3 विकेट है । जहाँ पंत (30) और पुजारा (50) रन पर मैदान पर हैं ।

बदकिस्मत रहे विराट कोहली
जहाँ तीसरे दिन के खेल की बात की जाये तो इंग्लैंड के कप्तान को 2 जीवनदान मिले थे जिसका उपयोग वे कर नहीं पाए और 25 रन पर आउट हुए। इससे पहले 18 और 25 रन के स्कोर पर दो बार स्टोक्स को भाग्य का साथ मिला जहाँ शार्दुल और जसप्रीत बुमराह से स्टोक्स का कैच छूटा ।
दूसरी ओर विराट कोहली बेन स्टोक्स की गेंद पर अपना विकेट गवा बैठे। जहाँ विकेटकीपर के हाथों से गेंद छिटक गई थी लेकिन रुट ने मौके पर कैच थम लिया ।
20 के स्कोर पर विराट का किस्मत ने नहीं दिया साथ
घटना 30 वें ओवर की आखिरी गेंद की है ।जहाँ विराट कोहली 39 गेंदों में 20 रन बनाकर मैदान पर थे। वहीँ बेन स्टोक्स की ओवर की आखिरी गेंद पर दोहरी उछाल से चकमा खा चुके विराट कोहली के बल्ले से गेंद किनारा लेते हुए विकेटकीपर बिलिंग्स के पास गई ।
जहाँ गेंद उनके दस्ताने से छिटक कर बाहर निकल आई । उनसे कैच छूटने ही वाली थे की रुट ने गिरे हुए गेंद को पकड़ कर विराट कोहली की शानदार पारी का अंत किया । हालाकिं विराट की छोटी पारी रही लेकिन वे सकारात्मक लगे ।
वीडियो
Word – Unlucky
Synonym – Virat Kohli 💔#INDvENG #ViratKohli pic.twitter.com/1Kilg57epC— Shivam Jaiswal 🇮🇳 (@7jaiswalshivam) July 3, 2022







