भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जो की विश्व के सबसे पैसे वाली क्रिकेट बोर्ड मानी जाती है उनकी आमदनी दिन दुगुनी रात चौगुनी होती दिखाई दे रही है । जहाँ हाल में ही BCCI ने पूर्व क्रिकेट और अंपायर के पेंशन में भी दोहरा इजाफा किया है । वहीँ दूसरी ओर आईपीएल से अब मोती कमाई भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड को होने वाली है ।
जहाँ आने वाले 5 वर्षों ( 2023 से 2027) तक के मीडिया राइट (digital समेत) को 48 हजार करोड़ से अधिक में बेचा जा चूका है ।
मीडिया राइट्स और मिलने वाले पैसे को लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म है । इसकी कड़ी में एक भुला बिसरा नाम भी उफान मारने लगा है जिसका नाम है ललित मोदी(LALIT MODI) जिसे फादर ऑफ़ आईपीएल के नाम से भी कुछ लोग बुलाते हैं ।
ललित मोदी आईपीएल के पूर्व कमिश्नर रह चुके हैं और आईपीएल को उन्ही की देन प्रारंभिक रूप से माना जाता रहा है . जहाँ आईपीएल के मीडिया राइट्स रिकॉर्ड पैसों में बिकने के बाद आईपीएल के फादर कहे जाने वाले ललित मोदी ने ताबड़तोड़ रिएक्शन सोशल मीडिया पर आ रहे हैं ।

जहाँ कभी वे फैंस को बढ़ाई तो कभी भावुक होकर अपने छिपे दर्द को भी बयां करते नज़र आ रहें । जिस मार्किट को ललित ने बनाया उस मार्किट पर पैसों की बरसात हो रही है ।
जहाँ उनके सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट पर उनके कुछ फैंस ने उनका आभार व्यक्त कर लिखा है की ” ललित मोदी साहब को शुक्रिया कहना चाहिए, आईपीएल उनके बिना संभव नहीं था । इसके साथ ही उन्होंने कई लोगों को टैग भी किया है जिसमें BCCI भी है ।
ललित मोदी ने इस ट्वीट
They even banned my name – no commentary allowed to even bring it up. This is the fear they have as they did nothing to establish it. But reap the money. It does not bother me. Small minded. Crab mentality. But they can’t take away the fact I created it. That’s enough for me 🤗👍🏻 https://t.co/G0RB3NAhbr
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) June 14, 2022
पर कमेंट करते हुए अपना दर्द बयां किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘उन्होंने मेरे नाम पर भी प्रतिबंध लगा दिया – किसी भी कमेंट्री ने मेरे नाम को लेने की भी अनुमति नहीं दी। यह उनका डर है क्योंकि उन्होंने इसे स्थापित करने के लिए उन्होंने कुछ भी नहीं किया। लेकिन अब वे इनसे पैसे बना रहे हैं । लेकिन यह बात मुझे प्रभावित नहीं करता। छोटा दिमाग एक केकड़े की तरह मानसिकता। तो इससे इंकार नहीं कर सकते की मैंने IPL बनाया है। उतना मेरे लिये पर्याप्त है।
ललित मोदी की अगुवाई में है आईपीएल का पहला सत्र खेला गया था. जहाँ वे चेयरमैन के पद पर थे । इसके बाद इन पर 125 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा । आईपीएल मामले में मुंबई की एक अदालत ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में भगोड़ा घोषित किया और अभी ललित मोदी अपने बेटे रुचिर के साथ लंदन में हैं ।







