भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला गया जहाँ इस करो या मारो मुकाबले में भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर मेहमान टीम को 48 रन के बड़े अंतर से हराने में कामयाब रही है । इस जीत के साथ यह ऋषभ पंत की बतौर वनडे कप्तान पहली जीत रही ।
तीसरा और निर्णायक कहे जाने वाले मैच में भारतीय टीम टीम ने इस मुकाबला को 48 रन से जीत गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट के तीनों प्रारूपों की बात करें तो भारत ने लगातार 7वीं हार के बाद जीत दर्ज कर फिर से जीत की पटरी पर आई है ।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए विशाखापट्टनम के मैदान पर हुए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने लगाकर तीसरी बार सीरीज में टॉस हराकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए। भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने टी 20 इंटरनेशनल करियर का अपना सबसे पहला अर्धशतक ठोका , जहाँ उन्होंने 57 रनों की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.1 ओवर में 131 रन पर सिमट गई । चहल ने शानदार गेंदबाज़ी की ओर अपनी पिछले 2 मैच में हुई गलतियों से सबक लेकर शानदार और बेहद खतरनाक 3 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच के हक़दार बने ।
चतुर चालक चहल का जलवा
आईपीएल 2022 के पर्पल होल्डर रहे चहल ने वापसी करते हुए आलोचकों के मुँह पर अपने प्रदर्शन से ताला लगा दिया है । जहाँ चहल ने तीसरे और बेहद अहम् मैच में दक्षिअन अफ्रीका के सभी फॉर्म में आये बल्लेबाजों को चलता किया । जहाँ हर एक विकेट के साथ भारतीय टीम की जीत की राह आसान की ।
किफायती चहल

चहल के प्रदर्शन की बात की जाये तो चहल ने 5 के इकॉनमी से गेंद फेकि और बेहद किफायती रहे । जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए । जहाँ चहल ने रेसी वेन डर डुसेन भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनको युजवेंद्र चहल ने आउट किया।
चहल ने डुसेन, ड्वेन प्रिटोरियस और हेनरिक क्लासेन का चटकाया विकेट
चहल ने डुसेन को (1) रन पर पंत के हाथों कैच आउट करवाया । वहीँ एक समय खतरनाक लग रहे ड्वेन प्रिटोरियस को 20 रन पर चहल के हाथों स्टंप के पीछे कैच आउट करवाया जहाँ दक्षिण अफ्रीकी की पारी के 9वें ओवर में चहल ने शानदार गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली और प्रिटोरियस उस गेंद को लेट कट करने के चक्कर में अपने के बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे और पंत ने शानदार कैच लपक लिया।
पिछले मैच के हीरो रहे हेनरिक क्लासेन का विकेट भी चहल ने लिया जहाँ 15 वे ओवर की आखिर गेंद पर हेनरिक क्लासेन को मिड विकेट पर अक्षर पटेल ने 29 रन पर कैच आउट किया ।
मैन ऑफ द मैच बने चहल
गौरतलब है की चहल को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से सम्मानित किया गया जहाँ उन्होंने 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किये ।
मैन ऑफ द मैच मिलने के बाद चहल ने दिए इसे प्रदर्शन का श्रेय

“मैंने पिछले मैचों में अधिकांश गेंद स्लाइडर्स फेंकी और गेंद को भी तेज गेंदबाजी रखा । जो मेरी गलती थी । बल्लेबाज़ मुझे समझ चूका था , मैंने आज गेंदबाज़ी में बदलाव किया और और अलग अलग लेंथ पर गेंदबाज़ी भी की और अपनी सीम पोजीशन में भी बदलाव किया ।
आज मैंने अपनी ताकत के अनुरूप गेंदबाज़ी की , जहाँ स्पिन और गेंद को घूमना मेरी ताकत है। आज मैंने गेंद को टर्न कराने और धीमी गेंदबाजी करने की कोशिश की। मैंने अपनी ताकत के अनुसार गेंदबाजी करने की कोशिश की, मैंने पूरा ध्यान केंद्रित इसी पर रखा ।
“टी 20 मैच में जब बल्लेबाज रिवर्स स्वीप और स्लॉग स्वीप करने की कोशिश करते हैं तो गेंदबाजों के लिए मुश्किल हो जाती है। लेकिन अब मेरे पास दूसरी योजना है और उसी के अनुसार क्षेत्र निर्धारित करता हूं। मैंने पिछले गेम में अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी।”
मैंने पिछले मैच के बाद गेंदबाज़ी कोच पारस से भी बातचीत की और सलाह ली और मैंने अपनी ताकत के अनुरूप गेंदबाज़ी की जिसका फल यह हुआ की गेंद सही जगह के साथ विकेट टेकिंग भी बनी ।







