भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और बेहद अहम मुकाबला विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला गया। जहां करो या मरो वाली स्थिति वाले इस मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से रौंद कर इस सीरीज को जीवित रखा है ।अब भारतीय टीम इस जीत के साथ 2-1 पर आ चुकी है ।गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम इस द्विपक्षीय सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। वहीं 17 जून को राजकोट के मैदान पर चौथा मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी।
शानदार रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन
गौरतलब है कि पिछले दो मैचों में जहां टीम इंडिया को 7 विकेट एवं 4 विकेट से दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त मिली थी। उनसे सबक लेते हुए भारतीय टीम ने शानदार पलटवार किया है, जहां गेंदबाजी ,बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में भारतीय टीम ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं।
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित की गई ।भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जहां जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका के समक्ष 180 रनों का लक्ष्य 20 ओवर में रखा. जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.1 ओवर में 131 रनों पर ढेर हो गई।

भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड ने 35 गेंदों पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से 57 रन बनाए। इशान किशन ने 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। वहीं हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों पर चार चौके की मदद से 31 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर हेनरिक क्लासेन रहे जिन्होंने 24 गेंदों पर 29 रन बनाए।
भारत की ओर से हर्षित पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने स्पेल की 3.1 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किए ।जिसमें दक्षिण अफ्रीका के सबसे खतरनाक प्लेयर डेविड मिलर का विकेट शामिल रहा।
ऋतुराज ने लिया डेविड मिलर का शानदार कैच
हर्षल पटेल ने दक्षिण अफ्रीका के बेहद खतरनाक बल्लेबाज डेविड मिलर को शानदार तरीके से सेट कर आउट किया जहां उनका कैच मैच के हीरो रहे ऋतुराज गायकवाड ने एक हाथ से हवा में छलांग लगाकर पकड़ा।

11 ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड मिलर को हर्षल पटेल ने ऋतुराज गायकवाड के हाथों कैच आउट करवाया । उस समय डेविड मिलर 5 गेंदों का सामना करते हुए 3 रन बना चुके थे। जहां ड्राइव लगाने की कोशिश में डेविड मिलर ने हषर्ल पटेल की स्लोअर डिलीवरी को पढ़ने में नाकामयाब रहे और 125.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे गेंद पर चकमा खा बैठे उस गेंद पर वह पहले ही बल्ले को घुमा बैठे।
जहां कवर एरिया पर चुस्त और मुस्तैद खड़े ऋतुराज ने हवा में छलांग लगा कर एक हाथ से कैच पकड़कर मिलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
मजे की बात यह रही कि t20 के पिछले 5 मुकाबलों में डेविड मिलर नाबाद बल्लेबाजी करते हुए पवेलियन जा रहे थे जहां पांच मैचों के बाद उन्हें आउट कर पवेलियन वापस भेजा गया। इस अद्भुत गैस को देखकर पवेलियन में बैठे दर्शकों में खुशी की लहर जाग उठी जहां पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से वह उठा।
वीडियो: ऋतुराज का जबरदस्त कैच
GONE! It’s the big fish – David Miller 🧐 #INDvSA pic.twitter.com/qQfq6csdLv
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) June 14, 2022







