IND vs WI 2nd ODI: भारत ने 44 रनों से दी वेस्टइंडीज को मात,सीरीज पर कब्ज़ा, ये 4 प्लेयर हुए मालामाल

0
256
views
IND vs WI 2nd ODI: India beat West Indies by 44 runs, captured the series, these 4 players became rich
PC: Hotstar

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया ।जहां भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 44 रनों से रौंदकर सीरीज को इसको अपने नाम कर लिया है ।वही रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान साल 2022 में अपनी पहली सीरीज में जीत हासिल की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए,  जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 193 रनों पर धराशाई हो गई. आगे बात करते हैं मैन ऑफ द मैच एवं उन खिलाड़ियों को जो कि इस मैच में हुए मालामाल।

मैन ऑफ द मैच

इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया ।जहां प्रसिद्ध कृष्णा ने 9 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट चटकाए यही नहीं उन्होंने अपने 9 ओवर के स्पेल में 3 मेडन ओवर फेंके। वहीं अपनी वेरिएशन से उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किया।

dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच

भारतीय बल्लेबाज सूर्य कुमार को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच के वार्ड से नवाजा गया जहां। सूर्य कुमार ने पांच चौकों की मदद से 64 रन की शानदार पारी खेली . वही यह  उनका वनडे में दूसरा अर्धशतक था। सूर्य कुमार ने 83 गेंदों पर 77 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 64 रन की बहुमूल्य पारी खेली थी।

एसीसी कमाल का मोमेंट गॉड अवार्ड

एसीसी कमाल का मोमेंट अवॉर्ड दीपक हुडा को दिया गया। उन्होंने 29 रन की पारी खेलने के साथ 1 विकेट भी चटकाए। दीपक हुड्डा ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला विकेट लिया ।जहां उन्होंने ब्रुक्स को 44 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवाया। दीपक ने कप्तान रोहित को निराश ना करते हुए उन्हें ब्रेक थ्रू दिलवाया।

हुंडई अल्काजार ग्रैंड सिक्सेस ऑफ द मैच

ऑडियंस अमित को हुंडई अल्काजार ग्रैंड सिक्सेस ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया ।जहां स्मिथ ने 20 गेंदों पर 24 रन बनाए थे जिसमें 2 छक्के शामिल थे।

सीरीज

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज में 2 0 से बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिरी मैच में रोहित ब्रिगेड जीत के साथ वेस्टइंडीज को सपुडा साफ कर पाता है या नहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here