भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय t20 सीरीज का पहला मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला गया जहां हाई स्कोरिंग मुकाबले में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 7 विकेट से रौंदकर श्रृंखला में 1-0 की जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली है।
हालांकि भारतीय टीम ने टॉस हारने के उपरांत 4 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 211 रन बनाए, जहां जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम को भारतीय टीम ने 212 रनों का लक्ष्य 20 ओवर में दिया था। वही इस लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 5 गेंद शेष रहते हुए पूरा कर लिया इस मैच में जहां भारतीय टीम की ऐतिहासिक हार हुई वही इस मैच में हार्दिक पांड्या के व्यवहार ने कई क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ा। जिसकी विस्तृत रूप से जानकारी आगे दी गई है।
लोकेश राहुल और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में दी गई ।जहां टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार 76 रन तथा ऋतुराज गायकवाड ने आतिशी 23 रनों की पारी खेली ।इसके बाद आए श्रेयस ने 36 रन , ऋषभ पंत ने 29 तथा हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रनों पर खड़ा किया। वही कार्तिक 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर नाबाद लौटे।
लक्ष्य पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम के डुसेन और डेविड मिलर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली जहां डेविड मिलर ने 5 छक्के और 4 चौके की मदद से एक 30 गेंदों पर 64 रन तथा ड्यूसेन ने 5 छक्के और 7 चौके की मदद से 46 गेंदों पर 75 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलवा दी .
आखरी ओवर में हार्दिक पांड्या के बर्ताव से फैंस बेहद नाराज

हार्दिक पंड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 गेंद में 258.33 की स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए। जहां आखिरी ओवर में हार्दिक और दिनेश कार्तिक क्रीज पर डटे हुए थे वही आखिरी ओवर में हार्दिक का बरताव की वजह से अब हार्दिक फैंस के गुस्से का शिकार बन गए हैं। यहीं नहीं गुजरात टाइटंस के कोच नेहरा जी ने भी मजाक मजाक में हार्दिक को गहरी बात बोल दी है। वहीं दिनेश कार्तिक के फैंस ने जमकर हार्दिक को खरी खोटी सुना दी है।
रन लेने से मना करना पड़ा हार्दिक को भारी
गौरतलब है कि भारतीय पारी की पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट एरिया पर हार्दिक पांड्या ने शॉट खेला। वही शॉट के बाद दिनेश कार्तिक दूसरी छोर से स्ट्राइक लेने के लिए भागे । जहाँ आसानी के साथ भारतीय टीम को 1 रन मिल सकता था लेकिन स्ट्राइक एंड पर खड़े हार्दिक ने रन लेने से साफ इनकार कर दिया ।
जहाँ इसके बाद दिनेश कार्तिक नॉन स्ट्राइकर एंड से स्ट्राइकर एंड की ओर बढ़कर हार्दिक से कुछ पूछने गए जहां हार्दिक गुस्से में नजर आए। बाद में दिनेश कार्तिक ने थंब्स अप दिखाते हुए पीठ पीछे कर शांत भाव से नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर बढ़े चलें। इसके बाद फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या के खिलाफ जमकर भड़का।

गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने भी यह बात कबूला और कहां हार्दिक पांड्या को 1 रन भाग लेना चाहिए था। नॉन स्ट्राइकर एंड पर मैं नहीं बल्कि दिनेश कार्तिक थे हालांकि उन्होंने बेहद मजाकिया ढंग से इस बात को रखा लेकिन बातों में गहराई छुपी थी।
साल 2019 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी 20 मुकाबले में 20वीं ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला था ।जहां आसानी से कार्तिक एक रन लेकर कृणाल को स्ट्राइक दे सकते थे लेकिन उन्होंने अपने पास स्ट्राइक रखी और 20 वीं ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल किया ।
जहां इस मैच में भारत की 4 रन से हार हुई थी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 212/4 रन बनाए थे वहीं भारतीय टीम ने 20 ओवर में 208/6 रन बना पाई थी। वहीँ इस कड़ी से फैंस इस वाकया से जोड़ रहे हैं । फैंस के अनुसार तीन साल पुराना बदले के लिए हार्दिक ने ऐसा क्या ।
वीडियो
@hardikpandya7 Baap baap hota hai!! Don’t forget @DineshKarthik started playing for team India when you were playing gully cricket. Have some respect for the senior. https://t.co/MVqE330wvk
— jonny gaddar (@superjohh) June 10, 2022







