IPL 2022 में अपनी बाउंसर और राकेट की रफ़्तार से बल्लेबाज़ों को गिरफ्तार करने वाले उमरान मलिक इन दिनों काफी चर्चा में हैं । उमरान इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड जीतने के साथ अपनी तेज गेंदबाजी के कारण काफी सुर्खियां बटोरीं। उन्हें इस आईपीएल की सबसे बड़ी खोज माना जाता है। इस आईपीएल की सबसे तेज गेंद भी उमरान में फेंकी गई। तभी से हर कोई जम्मू के इस युवा गेंदबाज की बात कर रहा है. आईपीएल के इस सीजन में उमरान ने अपनी गेंदबाजी की रफ्तार से कई बल्लेबाजों को चौंका दिया था. अब यह गेंदबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नजर आएगा।
आईपीएल 2022 में उमरान ने अपनी गति से हार्दिक पांड्या , मयंक जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उमरान की तेज बाउंसर का जवाब हार्दिक के पास भी नहीं था. हार्दिक के हेलमेट पर उमरान ने जबरदस्त गेंद ठोकी थी वहीँ मयंक के कन्धों को भी उमरान ने निशाना बनाया था । गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी उमरान की गति और उछाल से बेहद प्रभावित हुए थे ।
उमरान मलिक ने द इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत के दौरान साझा किया की जब वे तेज गेंद डालते हैं और जब बल्लेबाजों को खेलने में परेशानी होती है तो उस डर को देखने में उन्हें काफी मजा आता है .
उमरान ने कहा, ‘मुझे रफ़्तार से प्यार है जहाँ तेज गेंदबाजी करते हुए विकेट हासिल करना मुझे सबसे अधिक पसंद है और जब गेंद से बल्लेबाज को परेशानी होती है और वे डरते हैं तो मुझे यह लगता है की हाँ मई तेज गेंद डाल रहा हूँ और बल्लेबाज़ों को परेशानी हो रही है । जिससे मुझे मजे की अनुभूति होती है ।

‘यॉर्कर डाल विकेट लेने में है रूचि
उमरान ने साझा किया की जब उनकी तेज रफ़्तार से भरी हुई गेंद बल्लेबाज के हेलमेट से टकराती है तो उस अनुभव को बयां नहीं कर सकते हैं ।
उमरान ने यह भी कहा की जब वे एक सटीक यॉर्कर गेंद पर बल्लेबाज़ का विकेट हासिल करते हैं तो उन्हें सबसे अधिक ख़ुशी मिलती है ।
आईपीएल में प्रदर्शन
आईपीएल में हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उमरान मलिक ने खेले गए कुल 14 मैच में 22 विकेट 9.07 के इकॉनमी से चटकाए । जहाँ उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा । वहीँ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उमरान ने 157 किमी की रफ़्तार से गेंद कर भारतीय फैंस का दिल जीता और सनसनी फैला दी । वहीँ आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद करने वाले वे तीसरे गेंदबाज़ भी बने ।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिला मौका
आईपीएल के खत्म होने के ठीक बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज में उमरान ने अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की । जहाँ जम्मू के इस होनहार रफ़्तार के सौदागर को अब उनके चाहने वाले ब्लू जर्सी में देखगें ।







