
भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में 9 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच में लोकेश राहुल की वापसी हो रही है । वहीँ देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान रोहित शर्मा किसे ड्राप करते है।आपको बता दें कि रोहित शर्मा के साथ पिछले मुकाबले में ईशान किशन ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका अदा की थी। वहीँ ईशान किशन ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया था । वही दीपक हुड्डा ने भी डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया एवं मैच में अविजित रहे थे । वहीँ टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली 4 गेंदों पर आउट हुए थे और उनके शॉट की आलोचना सोशल मीडिया पर जमकर हुई थी ।
भारत vs वेस्टइंडीज: कौन होगा ड्राप
गौरतलब है कि पिछले मैच की बात की जाये तो रोहित शर्मा जिन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे में ड्राप किया था ।उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और आतिशी बल्लेबाज़ी की और 51 गेंद पर 60 रनों की पारी खेली थी । जहाँ उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का जड़ा । ईशान ने 36 गेंद पर 28 रन की पारी खेली जहाँ 2 चौका और एक छक्का जड़ा। वहीँ दीपक हुड्डा ने 32 गेंद पर 2 चौके की मदद से 26 रन की पारी खेली और नॉट आउट रहे ।
4 गेंद पर 8 रन बनाने वाले विराट की हुई आलोचना
कोई शक नहीं की विराट जैसा कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं लेकिन जिस अंदाज़ से और जो शॉट उन्होंने 4 गेंद पर खेली है ।उसको देखते हुए सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई है । वहीँ यह भी कहा है की वह कप्तानी के पद के बाद गैरजिम्मेदाराना शॉट खेला, जिससे उन्हें बचना चाहिए ।
पोजीशन पर होगा सब निर्भर
आपको बता दें की अगर बतौर सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर लोकेश उतरते हैं तो ईशान का पत्ता दूसरे मैच से साफ़ हो जायेगा । वहीँ अगर नंबर मध्यक्रम की बात करे तो विराट की पोजीशन खतरे में होगी । वहीँ अगर लोअर मिडिल आर्डर की बात करें तो दीपक की जगह जा सकती है ।
ऋषभ पंत पर की जगह भी ले सकते हैं लोकेश
आपको बता दें की लोकेश राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ भी टीम में खेल सकते हैं । वहीँ अगर ऐसा हुए तो ऋषभ पंत की जगह लोकेश फिर हो सकते हैं ।
ऐसे में आपके अनुसार किसकी जगह आएंगे लोकेश राहुल, कमेंट दें






