IND vs WI: जानिए कब कहाँ और कैसे देख सकते हैं IND vs WI 2nd ODI, यहाँ होगी लाइव स्ट्रीमिंग

0
67
views
IND vs WI: Know when, where and how you can watch IND vs WI 2nd ODI, live streaming here
IND vs WI: जानिए कब कहाँ और कैसे देख सकते हैं IND vs WI 2nd ODI, यहाँ होगी लाइव स्ट्रीमिंग PC:BCCI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय मैच की श्रंखला का दूसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा ।भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच वेस्टइंडीज के विरुद्ध जीतकर श्रृंखला को सील करने उतरेगी ।

वहीं  वेस्टइंडीज की टीम श्रृंखला में रोमांच पैदा करने के लिए एक जीत के साथ 1-1 की बराबरी करने मैदान पर उतरेगी। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीतेगी ।वेस्टइंडीज की बात करें तो पिछले मैच में केवल जेसन होल्डर जिन्होंने 71 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली थी, एकमात्र ऐसे बल्लेबाज लगे जिन्होंने वेस्टइंडीज की ओर से साहसिक पारी खेली।

वहीं दूसरी ओर भारत की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 51 गेंदों पर 60 रन बनाए वह इशान किशन ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 36 गेंदों पर 28 रन की अच्छी पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार 36 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे दीपक हुड्डा 32 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे ।गेंदबाजी की बात की जाए भारत की ओर से यजुवेंद्र चहल ने 9.5 ओवर में 49 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए वहीं वाशिंगटन सुंदर ने तीन तथा प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और फिर आज को एक सफलता हाथ लगी।

भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच कहां खेला जाएगा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बुधवार 9 फरवरी को दोपहर 1:30 से शुरू होगा जो कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच यहां देख सकते हैं

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं वही लाइव स्ट्रीम के लिए आपको डिजनी प्लस हॉटस्टार ऐप को डाउनलोड करना होगा

यह सकती है भारत की दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के विरुद्ध संभावित एकादश

विराट कोहली, रोहित शर्मा , लोकेश राहुल,  सूर्यकुमार यादव,  ऋषभ पंत,  सूर्यकुमार,  शार्दुल ठाकुर,  मोहम्मद सिराज,  यजुवेंद्र चहल,  प्रसिद्ध कृष्णा,  दीपक हुडा,  वाशिंगटन सुंदर ।

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में होगी ये जोड़ी

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में वेस्टइंडीज के विरुद्ध दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रोहित शर्मा के साथ लोकेश राहुल नजर आ सकते हैं अगर ऐसा हुआ तो ईशान किशन का पत्ता कटेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here