रोहित शर्मा ने किया खुलासा, इस बड़ी वजह के कारण ऋषभ पंत के साथ की ओपनिंग, जानिए यहां

0
107
views
Rohit Sharma revealed that due to this big reason he opened with Rishabh Pant, know here
रोहित शर्मा ने किया खुलासा इस बड़ी वजह के कारण ऋषभ पंत के साथ की ओपनिंग, जानिए यहां PC: BCCI/Twitter

वेस्टइंडीज पर दूसरे वनडे मैच में 44 रनों की शानदार जीत के साथ भारत ने तीन वन डे मैच की श्रृंखला को अपने नाम कर लिया है। जहां आखिरी मैच 11 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं इस बीच रोहित ने खुलासा कर दिया है की किस वजह से उन्होंने ऋषभ पंत के साथ पारी की शुरुआत करने की सोची।

रोहित और पंत की जोड़ी को देखकर सभी हैरान

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जहां लोकेश राहुल की एंट्री ईशान किशन की जगह हुई तो सभी को यह लग रहा था कि लोकेश राहुल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेगें। वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम के कप्तान को टॉस हरने के उपरांत बल्लेबाजी के लिए टीम वेस्टइंडीज ने आमंत्रित किया।

इसके उपरांत जब पारी की शुरुआत करने की बारी आई तो रोहित और पंत की जोड़ी को देखने के साथ ही सभी ने दातों तले उंगली चबाली, जहां कई लोगों को यह खुशी थी की दूसरे वनडे मैच में भारत 300 का आंकड़ा पार करेगा जहां दोनो आतिशी प्लेयर अपना स्वाभाविक गेम खेलेंगे लेकिन रोहित का यह एक्सपेरिमेंट विफल रहा। जहां रोहित शर्मा ने 5 रन और ऋषभ पंत 18 रन पर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा ने जानिए पंत के साथ ओपनिंग करने का राज खोला।

इस वजह से ऋषभ पंत ने की पारी की शुरुआत

भारत के वर्तमान कप्तान रोहित ने साफ किया की यह एक एक्सपेरिमेट था जो की स्थाई नहीं हैं। प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने यह भी कहा की टीम बड़ी आने वाले सीरीज के लिए तैयारी कर रही है। जहां उन्होंने यह भी कहा की टीम मैनेजमेंट अलग अलग एक्सपरमेंट के लिया टीम को पूरा सहयोग कर रही है। वहीं रोहित ने यह भी कहा की आतिशी बल्लेबाज ऋषभ पंत को पारी की शुरुआत करते देख कई लोगों को जरूर खुशी होगी। लेकिन यह स्थाई नहीं है। टीम में शिखर की वापसी संभव है और आने वाले तीसरे मैच में संभवतः धवन रोहित की जोड़ी धूम मचाती नजर आयेगी। लेकिन कुछ फैंस का एक बार फिर से रोहित और पंत की जोड़ी को देखना चाहते हैं ।

ऋषभ पंत हो सकते हैं बाहर

यह भी बता दें कि धवन के आने के बाद किसका पत्ता साफ होगा। जहां लोकेश , विराट, सूर्या कुमार यादव और दीपक हुड्डा को टीम मैनेजमेंट तरजीह देगी। वहीं ऐसा हुआ तो पंत की जगह उपकप्तान लोकेश राहुल बतौर विकेटकीपर वेस्टइंडीज के तीसरे मैच में खेल सकते हैं। ऐसे में आपकी क्या राय है, दें अपनी राय।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here