IPL 2022 के 48 वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से रौंद कर अंकतालिका में 10 अंकों के साथ टॉप-5 में प्रवेश कर लिया है । जहाँ बैंगलोर को बड़ा झटका लगा है । अब बैंगलोर की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है ।
टॉस जीतकर प्रयोगात्मक तरीके से गुजरात ने बल्लेबाज़ी का चुनाव किया । जहाँ गुजरात के बल्लेबाज ने महज 20 ओवर में 143/8 रन बना पाए। गुजरात की टीम से केवल साई सुदर्शन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और सर्वाधिक 64 रन की नाबाद पारी खेली। पंजाब किंग्स के स्ट्राइक गेंदबाज़ कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 सफलता अर्जित की ।
144 रनों का पीछा करने उतरु पंजाब किंग्स की टीम ने 16 वें ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। पंजाब के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने नाबाद 62 रन की पारी खेली । जहाँ धवन ने आईपीएल में अपना 47 वां अर्धशतक पूरा किया । वहीं, कप्तान मयंक ने लियाम लिविंगस्टोन को प्रमोट कर पारी को जल्द से जल्द खत्म करने लिए भेजा । जहाँ लिविंगस्टोन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए केवल 10 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर 1 ओवर में मैच को पलट दिया ।
मैन ऑफ द मैच
रबाडा को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे ।
48 वें मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में बदलाव

आईपीएल के 48 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की लिस्ट में पंजाब के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन अब टॉप -3 में अपनी जगह फिर से बनाना ली है । शिखर धवन ने 53 गेंद पर 62 रन बनाकर जगह अपना आईपीएल में 47 वां आईपीएल अर्धशतक पुर किया वहीँ अब वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं . हार्दिक टॉप-5 की लिस्ट से एक बार फिर बाहर हो चुके हैं । हार्दिक ने पंजाब के खिलाफ महज 1 रन बनाये जिसका असर उनके पोजीशन पर पड़ गया है ।
बटलर 588 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे पायदान पर लोकेश राहुल से 451 रनों के साथ हैं । तीसरे स्थान पर धवन 369 रन के साथ हैं । चौथे स्थान पर अभिषेक शर्मा 324 रन के साथ आ गए हैं , पांचवें स्थान पर श्रेयस 324 रनों के साथ हैं। चौथे स्थान पर हार्दिक 309 रन के साथ हैं ।
48वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट

48 वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में 4 विकेट लेकर रबाडा तीसरे स्थान पर पर 17 विकेट के साथ आ गए हैं । जहाँ उन्होंने 4 विकेट गुजरात के खिलाफ लेकर हसारंगा को पछाड़ तीसरे पायदान पर आ चुके हैं। यजुवेंद्र चहल 19 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । कुलदीप 17 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं । तीसरे स्थान पर अब रबाडा 17 विकेट के साथ हैं । चौथे पायदान पर नटराजन 17 विकेट के साथ हैं ।पांचवें स्थान पर हसारंगा 15 विकेट के साथ मौजूद है। इस मैच में शमी ने एक विकेट लिया और वह 8 वें स्थान पर 15 विकेट के साथ आ गए हैं ।
पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

पंजाब इस जीत के बाद बैंगलोर को पछाड़ पांचवें स्थान पर आ गई है । जहाँ अब बैंगलोर छठे स्थान पर चली गई है । वहीँ गुजरात हार के बाबजूद 16 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई । दूसरे स्थान पर लखनऊ की टीम 14 अंक के साथ हैं और तीसरे स्थान पर राजस्थान की टीम 12 अंकों के साथ हैं । हैदराबाद की टीम 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर काबिज है ।







