आईपीएल 2022 का 47 वां मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया ।जहां इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार पांच हार के बाद जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी बरकरार रखा है ।कोलकाता के कप्तान श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए ।वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 158/3 रन बना मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया।
राजस्थान रॉयल्स की पारी

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज देवदत्त तथा बटलर अपने पुराने लय में नहीं लगे। जहां देवदत्त तीसरे ओवर में 2 रन के स्कोर पर उमेश यादव द्वारा आउट किए गए। वहीं जॉस बटलर ने 22 रनों की पारी 25 गेंदों में खेली। कप्तान संजू सैमसंग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 49 गेंदों पर 54 रन बनाए ।रियान पराग 19 रन बनाकर आउट हुए। वहीं करुण नायर 13 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। हेट मायर ने 27 रन बनाकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया।
एक बार फिर से रहे कोलकाता की सलामी जोड़ी फ्लॉप
153 रनों का लक्ष्य का पीछा करने एरोन फिंच और इंद्रजीत मैदान पर उतरे ।जहां इंद्रजीत 15 रन रन बनाकर आउट हुए तो फिंच 4 रन के स्कोर पर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 34 रनों की पारी खेली ।वहीं नीतीश राणा ने 48 रनों की नाबाद पारी खेली दोनों के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई।
रिंकू सिंह ने किया कमाल खेली आतिशी पारी
श्रेयस के आउट होने के बाद मैदान पर अलीगढ़ के प्लेयर रिंकू सिंह आये । गौरतलब है कि रिंकू सिंह ने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बड़ी जद्दोजहद से अपनी जगह कोलकाता की टीम में बनाई ।जहां उन्हें मौका मिलने के साथ ही ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर मैच का रुख कोलकाता की ओर मोड़ दिया ।
रिंकू सिंह ने विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर ताबड़तोड़ 42 रन बनाए और लक्ष्य को आसान कर दिया। नीतीश राणा ने छक्के के साथ कोलकाता को 7 विकटों से जीत दिला दी। वहीं राजस्थान की ओर से अश्विन और यजुवेंद्र चहल बिना विकेट के रहे । वही प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप और ट्रेंट बोल्ट को एक-एक सफलता हासिल हुई।
रिंकू सिंह को दिया के मैन ऑफ द मैच

शानदार के आज के बाद शानदार पारी खेलने वाले रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां रिंकू सिंह ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महेश 23 गेंदों पर 42 रनों की नाबाद पारी खेली।







