आईपीएल 2022 का 45 वां मुकाबला लखनऊ और दिल्ली के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला गया ।इस मैच को लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 6 रनों से जीत लिया है। इस जीत के बाद अंक तालिका में लखनऊ की टीम दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। वहीं मैच में ऋषभ पंत ने अजब अंदाज में बल्लेबाज़ी की । जहां ऋषभ पंत ने पारी के चौथे ओवर में क्रुणाल के ओवर में छक्के और चौके की झड़ी लगा दी।आगे खबर विस्तार से ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए ।लखनऊ की ओर से सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 51 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 77 रन की शानदार पारी खेली ।वहीं क्विंटन डी कॉक में 13 गेंदों पर 23 रन की बहुमूल्य योगदान दिया। एक बार फिर दीपक हुडा शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नंबर 3 पर खेलते हुए 34 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली।
दिल्ली की ओर से केवल शार्दुल ठाकुर ही सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर सस्ते में आउट हुए जहां पृथ्वी शॉ 5 रन पर चामीरा के और डेविड वार्नर 3 रन पर मोहसिन खान का शिकार बने। दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली उन्होंने सात चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 24 गेंदों पर 3 छक्के और एक चौके की मदद से 42 रन बनाए वहीं कुलदीप यादव ने 8 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली मिशेल मार्श ने 20 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाए।
मोहसिन खान की खतरनाक गेंदबाजी
मोहसिन खान ने 4 ओवर में 16 रन देकर चार सफलता अर्जित की। जहां उन्होंने डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत, पॉवेल तथा शार्दुल ठाकुर को चलता किया। शानदार प्रदर्शन के लिए मोहसिन खान को मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया।
ऋषभ पंत ने की क्रुणाल के ओवर में बनाए 19 रन
— Jeny (@AlieJeny) May 1, 2022
ऋषभ पंत ने चौथे ओवर में क्रुणाल पंडया को टारगट करते हुए उनकी गेंद पर ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए 19 रन बनाए ।जहां उन्होंने दो लगातार चौके फिर एक छक्का एवं फिर एक चौका लगाकर क्रुणाल पांड्या की गेंदबाज़ी की धज्जियां उड़ा दी। पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे क्रुणाल ने सोचा नहीं होगा की पंत उनकी गेंदबाज़ी में कुछ ऐसा करने वाले हैं ।






