लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 45 वां मुकाबला वानखेडे स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 6 रनों से दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 189 रन ही बना पाई ।दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। वहीं मार्श ने 37 रनों का योगदान दिया ।अंत में आए अक्षर पटेल ने भी संघर्षपूर्ण 42 रनों की पारी खेली।
लोकेश राहुल और मोहसिन का जलवा

लखनऊ के दो नायक लोकेश राहुल और मोहसिन खान ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।जहां बल्ले में लोकेश राहुल ने 51 गेंदों पर चार चौके और 5 छक्के की मदद से 77 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी से मोहसिन खान ने अपना जौहर दिखाते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर चार बड़े विकेट लिए। 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत लोकेश राहुल ने आईपीएल 2022 के सीजन में चार सौ का आंकड़ा भी पार किया।
मैन ऑफ़ द मैच
मोहसिन खान ने वार्नर, ऋषभ पंत, पॉवेल और शार्दुल ठाकुर को चलता किया। 4 ओवर 16 रन देकर उन्होंने 4 विकेट चटकाए ।
दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों का बल्ला रहा खामोश
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के 2 स्टार बल्लेबाज वार्नर और पृथ्वी शॉ का बल्ला खामोश रहा . वार्नर 4 रन पर आउट हुए। वहीं पृथ्वी शॉ के बल्ले से 5 रन निकले । वार्नर को मोहसिन खान ने आउट किया तो चमीरा ने पृथ्वी शॉ का विकेट लेकर दिल्ली को मुसीबत में डाला।
लोकेश राहुल और दीपक हुड्डा की साझेदारी रही हिट
लोकेश और दीपक के बीच शानदार साझेदारी हुई या दोनों ने मिलकर 95 रन दूसरे विकेट के लिए जोड़ें। गौरतलब है कि दीपक हुडा अपने शानदार फॉर्म है एवं आई पी एल 2022 के सीजन में उनका यह तीसरा अर्धशतक रहा। जहाँ उन्होंने महज 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया ।
टूटे ये रिकॉर्ड

1)आईपीएल 2022 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े
5/25 – उमरान बनाम जीटी
5/40 – चहल बनाम केकेआर
4/5 – रसेल बनाम जीटी
4/14 – कुलदीप बनाम केकेआर
4/18 – मोहसिन बनाम डीसी*
2)आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के
36 – बटलर
22 – रसेल
20 – राहुल*
20 – लिविंगस्टन
20 – शिमशोन
3)दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक पारी में 4 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले अनकैप्ड गेंदबाज :-
5/20 – वरुण चक्रवर्ती (केकेआर) 2020
4/24 – 2009 में शादाब जकाती (सीएसके)
4/16 – मोहसिन खान (एलएसजी) आज
4)आईपीएल 2022 में 400 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बने लोकेश राहुल
5दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगाए सबसे ज्यादा चौके:
292 वीरेंद्र सहवाग
251* – ऋषभ पंत
पॉइंट्स टेबल में आया बड़ा बदलाव

पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो 45 मैचों के बाद गुजरात टाइटंस 2 मैच में 16 अंकों के साथ टॉप पर है। दूसरे स्थान पर लखनऊ 14 को के साथ है ।तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ है ।चौथे पायदान पर हैदराबाद 10 अंकों के साथ है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है ।वहीं इस हार के बाद दिल्ली 8 अंकों के साथ छठे पायदान पर है।







