आईपीएल 2022 का 45वा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जेंट्स के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला गया ।इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना पाई । इस तरह लखनऊ सुपरजाइंट्स में 6 रनों से इस मैच को जीत लिया।

इस जीत के साथ अंक तालिका में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम दूसरे पायदान पर आ चुकी है। मैच में जहाँ पहले लोकेश और का बल्ला जमकर गरजा वहीं गेंदबाजी में मोहसिन खान में ताबड़तोड़ गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट चटकाए। मोहसिन खान की खतरनाक गेंद पर चारों खाने चित हो गए ऋषभ पंत।
मोहसिन खान ने की धारदार गेंदबाजी
मोहसिन खान ने 4 ओवर में 16 रन देकर चार तीनों में से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। मोहसिन खान ने डेविड वॉर्नर ऋषभ पंत, पॉवेल एवं शार्दुल ठाकुर का विकेट चटकाए।
मैच समरी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना पाई ।
लखनऊ की ओर से लोकेश और दीपक हुडा ने अर्धशतकीय पारी खेली. लोकेश राहुल ने 77 तथा दीपक हुडा ने 52 रन बनाए। दिल्ली की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली ।वहीं अक्षर पटेल ने 24 गेंदों पर 42 रनों की अच्छी पारी खेली। लखनऊ की ओर से मोहसिन खान ने 4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट चटकाए ।वहीं चमीरा, रवि बिश्नोई एवं कृष्णप्पा गौतम को एक-एक सफलता हाथ लगी।
ऋषभ पंत की आतिशी पारी को किया मोहसिन खान ने अंत
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान ऋषभ पंत ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की पारी खेली जा उन्होंने सात चौके और एक छक्का जड़ा ।एक समय ऋषभ पंत काफी आक्रामकता के साथ बल्लेबाज़ कर रहे थे ।
— Jeny (@AlieJeny) May 1, 2022
रन गति को तेज करने के लिए शॉर्ट जड़ रहे थे लेकिन मोहसिन खान की धारदार गेंदबाजी के सामने ऋषभ पंत की एक नहीं चली एवं मोहसिन खान के सटीक लाइन और लेंथ के गेम में ऋषभ पंत के विकटों को बिखेर दिया। वहीँ मैच में मौजूद क्रुणाल की धर्मपत्नी पंखुरी ने भी जमकर इस विकेट का जश्न मनाया ।







