
भारत और वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का आगाज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होगा ।जहां रोहित शर्मा भारत की ओर से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं विराट कोहली बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल हुए हैं ।आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने पहले वनडे मैच में पारी की शुरुआत करने वाले सलामी बल्लेबाज के बारे में साफ करते हुए कहा है की ईशान उनके साथ पारी की शुरूआत करेगें वहीँ BCCI ने शाहरुख को पहले मैच के टीम स्क्वाड में जगह दिया है ।
इस प्लेयर के साथ करेंगे रोहित शर्मा ओपनिंग
Rohit sharma is just, treat to watch in the press conference. #WelcomeCaptainRohitpic.twitter.com/NDLG4OCGzY
— Johns. (@CricCrazyJ0hns) February 5, 2022
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर के पूर्व बल्लेबाज इशान किशन के साथ वेस्टइंडीज के विरुद्ध द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला के पहले मैच में उतरेंगे। उन्होंने यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में साझा की है। इसके उपरांत सलामी बल्लेबाज पर चल रहीं अटकलों को विराम मिला है।
पहले मैच में लोकेश नही होंगे मौजूद
गौरतलब है कि भारतीय टीम के उप कप्तान लोकेश राहुल निजी कारण की वजह से पहले मैच का हिस्सा नहीं हैं ।सूत्रों के अनुसार लोकेश राहुल अपनी बहन की शादी में व्यस्त हैं , अतः वह पहले मैच में भारत की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वहीं ऋतुराज गायकवाड और शिखर धवन की गैरमौजूदगी में टी-20 के लिए शामिल किए गए ईशान किशन को पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने तरजीह दी है।
ईशान और रोहित करेंगे पारी की शुरुआत
ईशान किशन के साथ रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे ।प्रेस कॉन्फस के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि टीम के नियमों के अनुसार प्रत्येक खिलाड़ी को 3 से 4 दिन को क्वॉरेंटाइन रहने की आवश्यकता है, ऐसे में ईशान किशन ही उनके पास विकल्प है पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
भारत के संभावित एकादश
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में रोहित शर्मा और ईशान किशन नजर आएंगे ।वहीं मध्यक्रम में विराट कोहली सूर्य कुमार यादव मौजूद होंगे। पांचवें नंबर की बात की जाए तो ऋषभ पंत और छठे नंबर पर शार्दुल को मौका मिल सकता है। लिहाजा देखना दिलचस्प होगा के सातवें और आठवें नंबर पर किसे मौका मिलता है गौरतलब है कि दीपक चहर और आवेश खान को इस मैच में देखा जा सकता है ।वहीं कुलदीप यादव तथा युवा टैलेंट प्रसिद्ध को भी टीम में लिया जा सकता है।
पहले वनडे में हो सकती भारत के संभावित एकादश
रोहित शर्मा कप्तान, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर, दीपक, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल,आवेश खान, प्रसिद्द कृष्णा ।






