IND vs ENG U19 WC Final: 5वीं बार फाइनल जीतने इस टीम के साथ उतरी है टीम इंडिया, जानिए टीम व टॉस का हाल 

0
118
views
IND vs ENG U19 WC Final: Team India has come out with this team to win the final for the 5th time, know the condition of the team and toss
IND vs ENG U19 WC Final: 5वीं बार फाइनल जीतने इस टीम के साथ उतरी है टीम इंडिया, जानिए टीम व टॉस का हाल  PC: HotStar

भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच एंटीगुआ के मैदान पर खेले जा रहा है। जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं भारत 3 सीमर और 3 स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है। पिछले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वहीं इंग्लैंड की ओर से अफगानिस्तान को 15 रनों से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं अगर भारतीय टीम जीत दर्ज़ करती है तो यह अंडर 19 5 वी बार होगा जब भारत कप पर कब्जा करेगी।

टॉस

फाइनल मैच का महत्वपूर्ण टॉस भारतीय टीम हार चुकी है और इंग्लैंड अब पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। वहीं भारतीय टीम ने आखिरी मैच में शानदार जीत अर्जित कर विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड और भारत की टीम इस श्रृंखला में एक भी मैच नहीं हारी है।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज

इंग्लैंड की ओर से थॉमस और जैकब बेथेल ने बल्लेबाजी की शुरुआत की वहीं खबर लिखे जाने तक जैकब एलबीडब्ल्यू आउट हुए हैं जहां उन्हें रवि ने दूसरी ओवर के आखिरी गेंद पर आउट किया।

24 साल का लंबा इंतजार खत्म करना चाहेगी इंग्लैंड

गैरतलब है की 1998 में इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप जीता था वहीं कुल 24 साल के बाद भारत को हराकर वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं भारतीय टीम ने साल 2000,2008,2012,2018 में अंडर 19 विश्व कप पर कब्जा किया था। देखना दिलचस्प होगा की आज का मैच कौन सी टीम जीतकर इतिहास रचेगी।

भारतीय टीमटीमें:

अंगक्रिश रघुवंशी, हरनूर सिंह, शेख रशीद, यश ढुल (कप्तान), निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, दिनेश बाना (विकेटकीपर), कौशल तांबे, राज बावा, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार

इंग्लैंड अंडर19 (प्लेइंग इलेवन):

जॉर्ज थॉमस, जैकब बेथेल, टॉम प्रेस्ट , जेम्स रेव, विलियम लक्सटन, जॉर्ज बेल, रेहान अहमद, एलेक्स हॉर्टन (डब्ल्यू), जेम्स सेल्स, थॉमस एस्पिनवाल, जोशुआ बॉयडेन

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here