आईपीएल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर की सबसे पसंदीदा और सबसे बड़ी क्रिक्रेट लीग है। आईपीएल की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। वहीं अब आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन की तारीख काफी नजदीक है। वहीं बीसीसीआई ने इस मेगा ऑक्शन की फाइनल लिस्ट भी जारी कर दी है, कि कितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।
IPL मेगा ऑक्शन 2022
आपको बता दें कि इस सूची में 590 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। आईपीएल के 15वें सीजन में 590 खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में बोली लगाई जाएगी। आपको बता दें कि इस आईपीएल के मेगा ऑक्शन में एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी का भी नाम शामिल है, जो साल 2013 के बाद से आईपीएल मैच नही खेला है और ना देश की तरफ से ही कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला है।
उस खिलाड़ी पर आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का दाग भी लगा है। जिसकी वजह से उसे आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन कर दिया गया था। हालांकि इस साल वह खिलाड़ी आईपीएल के ऑक्शन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।
क्या होगी वापसी?
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि एस श्री संत हैं। 39 वर्ष के एस श्री संत आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए जारी हुई फाइनल लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि श्री संत ने अपने आपको 50 लाख रुपए की बेस प्राइस पर रखा है।
पिछले वर्ष श्रीसंत मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं थे
आपको बता दें कि 39 वर्षीय श्री संत ने पिछले वर्ष भी आईपीएल ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन तब बीसीसीआई द्वारा जारी की गई फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं था। उस समय उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था।
श्रीसंत पर साल वर्ष का बैन लगा
आपको बता दें कि साल 2013 में श्रीसंत पर आईपीएल में बैन लगा था। स्पॉट फिक्सिंग मामले उन्हें मुंबई के एक होटल से गिरफ्तार किया था। उनके साथ दो अन्य खिलाड़ी अंकित चव्हाण और अजित चंडीला को भी स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। श्रीसंत राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। बीसीसीआई ने श्रीसंत पर किसी भी बोर्ड से टूर्नामेंट खेलने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।
हालांकि मार्च 2019 में उन पर लगे आजीवन बैन को बीसीसीआई ने हटा दिया और अपने फैसले पर दुबारा विचार करने के लिए कहा। इसके बाद बीसीसीआई ने श्रीसंत पर लगे आजीवन प्रतिबंध को घटाकर 7 वर्ष कर दिया। जो सितंबर 2020 को खत्म हुआ। आपको बता दें कि इसके बाद श्रीसंत ने घरेलू क्रिकेट में वापसी भी कर ली। अब आईपीएल में वापसी की कोशिश कर रहा है। अब देखना यह है श्रीसंत आईपीएल 2022 में वापसी करने में सफल हो पाते हैं अथवा नहीं।
श्रीसंत का आईपीएल कैरियर
बैन होने से पहले श्रीसंत ने 44 आईपीएल मैच में 44 विकेट झटक चुके थे। वे राजस्थान रॉयल्स, कोच्चि टस्कर्स केरला और किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल चुके हैं।







