22 मैच समाप्त, ऑरेंज-पर्पल कैप की सूची में उलटफेर, टॉप-3 में शिवम दुबे- उथप्पा, देखें टॉप 10 गेंदबाज- बल्लेबाज का प्रदर्शन 

0
99
views
22 matches ended, Orange-Purple Cap's list upturned, Shivam Dubey Uthappa in top-3, see top 10 bowlers - batsman's performance

चेन्नई सुपरकिंग्स और बैंगलोर चैलेंजर्स के बीच आईपीएल 2022 का 22 वां मुकाबला खेला गया। जहां इस मैच में 23 रनों से जीत दर्ज कर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 में ना केवल अपनी पहली जीत दर्ज की वहीं अभी आईपीएल के चैंपियन बनने के सपने को भी जीवित रखा है। वहीं बतौर कप्तान यह जडेजा की पहली जीत है। इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल पर भी सुपरकिंग्स ने अपना खाता 2 अंकों के साथ खोल लिया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने शिवम के नाबाद 95 रन, उथप्पा के 88 रनों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 193/9 रन बना पाई। इस जीत में बल्लेबाज़ी, फील्डिंग, बॉलिंग सभी में बेस्ट रही चेन्नई। एक समय पावरप्ले में जूझ रही चेन्नई को शिवम उथप्पा ने शानदार साझेदारी कर बचाया। जहां दोनों के बीच 165 रनों की साझेदारी निभाई है।

22 मैच: ऑरेंज कैप की टॉप-10 की लिस्ट

POS PLAYER MATCh RUNS AVG SR 4S
1 बटलर 4 218 72.67 141.56 15
2 शिवम् दुबे 5 207 51.75 176.92 16
3 उथप्पा 5 194 38.80 163.03 17
4 क्विंटन डि कॉक 5 188 37.60 132.39 21
5 शुभमन गिल 4 187 46.75 159.83 18
6 ईशान किशन 4 175 58.33 125.00 20
7 हेटमायेर 4 168 84.00 178.72 10
8 लिविंगस्टोन 4 162 40.50 190.59 13
9 पृथ्वी शॉ 4 160 40.00 170.21 21
10 दीपक हूडा 5 155 31.00 130.25 13

 

ऑरेंज कैप की सूची में राजस्थान के बटलर टॉप पर 218 रनों के साथ है। वहीं सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10 की लिस्ट में दूसरे स्थान पर शिवम दुबे आ चुके हैं। जहां कल के मैच में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और ताबड़तोड़ 8 छक्के और 5 चौके की मदद से शानदार 95 रन बनाए। तीसरे स्थान पर उथप्पा 194 रन पर आ गए हैं। जहां बैंगलोर के खिलाफ उथप्पा का भी दम दिखा और उन्होंने 50 गेंद पर 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 88 रन बनाए। चौथे स्थान पर अब क्विंटन डी कॉक पहुंच गए हैं।कहां उन्होंने 5 मैच में 88 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स एक बार फिर जीत की पटरी पर आ चुकी है।

22 मैच के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्लेयर, टॉप 10 की सूची

POS PLAYER MATCHES WKTS AVG
1 चहल 4 11 9.45
2 उमेश यादव 5 10 13.20
3 कुलदीप यादव 4 10 11.60
4 हसारंगा 5 10 15.50
5 नटराजन 4 8 16.62
6 आवेश खान 5 8 19.75
7 राहुल चाहर 4 7 14.43
8 खलील अहमद 3 7 12.29
9 ट्रेंट बोल्ट 4 7 16.57
10 ब्रावो 5 7 22.57

 

22 मैचों के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 10 प्लेयर की लिस्ट में चहल 4 मैच में 11 विकेट के साथ टॉप पर हैं। दूसरे स्थान कर कुलदीप यादव 10 विकेट के साथ हैं। तीसरे स्थान पर उमेश यादव 10 विकेट के साथ हैं। चौथे स्थान पर बैंगलोर के हसरंगा 10 विकेट के साथ आ गए हैं। पांचवे स्थान पर नटराजन 8 विकेट के साथ टॉप 10 की लिस्ट में हैं।

अंक तालिका

अंकतालिका में चेन्नई सुपर किंग्स इस जीत के बाद 9 वे स्थान पर 2 अंक के साथ आ गई है । मुंबई इंडियंस 10 वे स्थान पर है । राजस्थान रॉयल्स टॉप पर 6 अंकों के साथ बनी हुई है । वहीँ दूसरे स्थान पर कोलकाता 6 अंक के साथ है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here