GT vs SRH: IPL 2022 में मिली पहली हार के बाद तिलमिलाये हार्दिक, इनको ठहराया हार का कुसुरवार

0
127
views
GT vs SRH: After the first defeat in IPL 2022, Hardik was stunned, blamed them for the defeat
PC: Twitter

आईपीएल 2022 के किसमें मुक़ाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से रौंद दिया है। गौरतलब है कि आई पी एल 2022 में हैदराबाद ने गुजरात का विजय रथ रोकते  हुए उसे करारा झटका दिया है ।जहां आज से पहले खेले गए कुल 3 मैचों में गुजरात टाइटन ने तीनों मैच में जीत दर्ज की थी ।वही अपने चौथे मुकाबले में उसे हैदराबाद से 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद पॉइंट्स टेबल में जहां गुजरात टाइटंस चौथे पायदान से फिसल कर पांचवें पायदान पर आ गया है। आगे बात करते हैं कि हार्दिक पांडे ने इस हार के बारे में क्या कहा और किसे ठहराया हार का जिम्मेदार।

हार्दिक का बयान

हार्दिक ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहां कि “हम 7 से 10 रन पीछे रहे ।जहां 7 से 10 रन अगर हम बनाते तो हमारी स्थिति और अच्छी होती ।” वहीं गेंदबाजों पर भी निशाना साधते हुए हार्दिक पांडे ने कहा कि “गेंदबाजों को भी अपना दायित्व समझना होगा और पावर प्ले में विकेट चटकना होगा ।” सधी गेंदबाजी करने की दरकार होगी, जहां पावर प्ले में हम अतिरिक्त दबाव हैदराबाद की टीम पर नहीं बना पाए। हार्दिक पांड्या ने उन 2 ओवरों का भी जिक्र किया जहां पर गुजरात टीम ने 30 रन हैदराबाद को उन 2 ओवर में दिए । हार्दिक के अनुसार  गलती से सीख लेनी होगी और कुछ दिनों के बाद हमारा अगला मुकाबला है वहां में अच्छी तैयारी के साथ प्रतिद्वंदी को कड़ी चुनौती देनी होगी।

मैच का लेखा-जोखा

PC: IPL/Twitter

आई पी एल 2022 के किस्से मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाया। गुजरात  की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर कप्तान हार्दिक पांड्या रहे जिन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं अभिनव मनोहर ने 21 गेंदों पर 35 रन का बहुमूल्य योगदान दिया ।सलामी बल्लेबाज शुभमन  7 रनों पर आउट हुए वे भी कुछ खास नहीं कर पाए हम। 19 गेंदों पर 19 रन बनाकर वेड आउट हुए। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार और तीन नटराजन ने दो-दो विकेट चटकाए वही उमरान मलिक को एक सफलता हासिल हुई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शानदार शुरुआत

जीत के लिए 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने शानदार नींव रखी। जहां अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर छह चौके की मदद से 42 रन बनाए ।वहीं केन विलियमसन ने 40 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन जोड़े। पूरण ने 18 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाये और हैदराबाद की झोली में डाल दी . गेंदबाज़ी की बात करें तो रशीद खान और  हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता हाथ लगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here