आईपीएल 2022 का 19 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया ।जहां इस रोमांचक मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 216 रन का विशाल टारगेट सेट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 171 रनों पर ढेर हो गई इस तरह दिल्ली केंपिंस्की 44 रनों से शानदार जीत हुई।
जीत के नायकों की बात की जाए तो उनमें डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव का नाम पहली पंक्ति में आता है, लेकिन जो कारनामा शार्दुल ठाकुर अक्षर पटेल की ताबड़तोड़ साझेदारी ने की एवं बाद में गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने जो सनसनीखेज स्पेल फेंका वह अपने आप में काबिले तारीफ है।
आगे बात करते हैं उन्हें 12 गेंदों के रोमांच की जहां शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल कोलकाता के गेंदबाजों पर जमकर बरसे वही आगे बात करेंगे कुलदीप यादव की जहां उन्होंने यह साबित किया कि वह अभी भी दुनिया के बेस्ट चाइनामैन गेंदबाजी हैं।
लॉर्ड शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने की कोलकाता के गेंदबाजों की सुताई
अक्षय पटेल और शार्दुल ठाकुर ने छठे विकेट के लिए महज 20 गेंदों पर 49 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। जहां आखिरी के 2 ओवर में अक्षर पटेल और लॉर्ड शार्दुल ठाकुर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई ।अक्षर पटेल ने 14 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 21 रन बनाए तो दूसरी और शार्दुल ठाकुर अपने ही लय में नजर आए जहां उन्होंने 11 गेंदों पर ताबड़तोड़ 29 रन ठोक डाले ।आपको बता दें कि आखरी के 3 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स में 48 रन जोड़े। अक्षर पटेल ने मैच में अपने IPL करियर का 1,000 रन भी पूरे किया
आखरी 12 गेंदों में अक्षर पटेल और शार्दल ने जमकर की KKR के गेंदबाजों की ठुकाई
आखरी 12 गेंदों की चर्चा की जाए तो उसमें पहला गेंद छक्का, दूसरा गेंद डॉट, तीसरा के छक्का ,चौथा के 1 रन पांचवा गेंद छक्का , छठा गेंद चौका, सातवां गेंद चौका, आठवां गेंद 2 रन , नौवां गेंद 1 रन, दसवां गेंद 2 रन 11 वां गेंद 1 रन और 12 वां गेंद छक्का गया। इन 12 गेंदों में से 4 छक्के लगे एवं दो चौके, दिल्ली कैपिटल्स के इन दो बल्लेबाजों ने लगाए।
कुलदीप की गेंदबाजी का कोलकाता के बल्लेबाज नहीं ढूंढ पाए जवाब

कोलकाता टीम ने जहां कुलदीप पर इस साल भरोसा नहीं दिखाई , वही दिल्ली ने कुलदीप यादव पर पूरा भरोसा जताया एवं भरोसे पर कुलदीप यादव खरे उतरते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एक के बाद एक उच्च कोटि के प्रदर्शन से वे साबित कर रहे हैं कि वह वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं।
कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किया जहां उन्होंने श्रेयस अय्यर ,पैट कमिंस ,सुनील ,उमेश यादव को आउट किया । कुलदीप यादव ने चार ओवर में 35 रन देकर चार सफलताएं अर्जित की जहां उनका इकॉनोम 8.80 का रहा। जीत में उन्होंने बड़ा योगदान दिया ।







