IPL2022: कुलदीप के अंधी में उड़ी KKR, उमेश यादव का लिया जबरदस्त कैच, वीडियो हुआ वायरल, बने मैन आफ द मैच

0
94
views
IPL2022: KKR in Kuldeep's blind, Umesh Yadav took a tremendous catch, video went viral, became man of the match
PC: Twitter

आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन कोलकाता नाइट राइडर्स ने कुलदीप यादव पर भरोसा ना जताते हुए उन पर एक भी बोली नहीं लगाई ।जिस टीम के साथ कुलदीप काफी सालों से जुड़े हुए थे उन पर एक भी बोली ना लगाना यह साफ दर्शाता है कि कोलकाता टीम को कुलदीप की गेंदबाजी में कोई ना कोई खामी जरूर दिख रही थी या टीम के संतुलन पर वे ठीक नहीं बैठ रहे थे । वही दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप यादव को अपने खेमे से जोड़ा और उसका परिणाम क्या निकला कि आज वह आईपीएल 2022 के 19 वें  मुकाबले में जीत के नायक कुलदीप यादव बने।

अभी काफी क्रिकेट कुलदीप में है शेष

जहां उन्होंने चार विकेट लेकर कोलकाता की कमर तोड़ दी और यह साबित किया है कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है। क्रिकेट विशेषज्ञों की मानें तो कुछ वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर एवं आईपीएल में कुलदीप यादव को अधिक मौके नहीं मिल रहे थे, जिसका खामियाजा उन्हें इस बार बीसीसीआई कांट्रैक्ट  लिस्ट से अपनी जगह गंवाकर चुकाना भी पड़ा। लेकिन जिस तरीके से आईपीएल में प्रदर्शन कर रहे हैं वह अपने आप में काबिले तारीफ है।

कुलदीप एक बार फिर चमके

कोलकाता के खिलाफ कुलदीप यादव ने हल्ला बोलते हुए 4 ओवर में 35 रन देकर चार सफलताएं अर्जित कि अगर बिट्टू की बात की जाए तो कुलदीप यादव ने श्रेयस अय्यर पैट कमिंस सुनील और उमेश यादव को चलता किया उमेश यादव का कैच बेहद बेहतरीन था जानू ने अपनी ही गेंद पर उमेश यादव का शानदार कैच पकड़ा।

वीडियो : कुलदीप यादव ने पकड़ा उमेश यादव का शानदार कैच देखें

16 ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव को स्वीप करने के चक्कर में उमेश यादव अपना विकेट गंवा बैठे, जहां गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए काफी ऊंचाई पर गया। जहां कुलदीप यादव दौड़ते हुए शानदार छलांग लगाकर कैच को पकड़ा। इसके उपरांत कुलदीप यादव भावुक नजर आए एवं ऋषभ पंत को गले से लगा लिया।

कुलदीप यादव बने मैन ऑफ द मैच

कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जो उन्होंने 4 ओवर 35 रन देकर 4 बहुमूल्य विकेट हासिल किया।

मैच का लेखा-जोखा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 19.4 ओवर में 171 रनों पर ढेर हो गई दिल्ली ने इस मैच को 44 रनों से जीता।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here